फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   A member of the Lawrence gang, carrying a reward of Rs 25,000, was arrested.

Gurugram News: 25 हजार का इनामी गैंगस्टर लॉरेंस गैंग का गुर्गा गिरफ्तार

Fri, 28 Nov 2025 11:55 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 28 Nov 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
A member of the Lawrence gang, carrying a reward of Rs 25,000, was arrested.
राजस्थान पुलिस ने सेक्टर-77 स्थित सोसाइटी से पकड़ा
विज्ञापन


सोसाइटी में महिला मित्र के साथ रह रहा था

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। राजस्थान पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) टीम ने कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के एक गुर्गे को सेक्टर-77 स्थित एमआर पाम हिल्स सोसाइटी से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान राजस्थान के जिला कोटपुतली के वार्ड-15 निवासी प्रदीप गुर्जर के रूप में हुई है। राजस्थान पुलिस ने आरोपी पर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया हुआ था।
आरोपी को पकड़ने के लिए राजस्थान पुलिस की एजीटीएफ के एडिशनल एसपी सिद्धांत शर्मा और इंस्पेक्टर राम सिंह की अगुवाई में विशेष टीम तैयार की गई थी। आरोपी की एक फ्लैट में छिपे होने की जानकारी मिली थी। सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर गुरुग्राम स्थित पॉश सोसाइटी एमआर पाम हिल्स के गेट पर पुलिसकर्मी को गार्ड बनाकर तैनात किया। बृहस्पतिवार को मौका पाकर पुलिस ने फ्लैट में छापा मारा और उसे पकड़ लिया। टीम आरोपी को गुरुग्राम से कोटपुतली लेकर चली गई।
विज्ञापन

एमआर पाम हिल्स सोसाइटी के ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के फ्लैट में प्रदीप एक युवती के साथ छिपकर रह रहा था। एजीटीएफ टीम ने कार्रवाई करने से पहले आरोपी की पुष्टि करने के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी 6161 गैंग का है सरगना
आरोपी प्रदीप गुर्जर 6161 गैंग का सरगना है। यह गैंग हाईवे पर स्थित होटल संचालकों को निशाना बनाकर उनसे जबरन रंगदारी वसूलता है। गैंग की शुरुआत भीलवाड़ा में हरी तंवर से हुई। बाद में इसकी कमान विनोद मांडली के पास गई और उसकी हत्या के बाद प्रदीप इसे संचालित करने लगा। आरोपी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के लिए भी काम करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed