फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   A girl playing outside the house was hit by a bus, dies

घर के बाहर खेल रही तीन साल की बच्ची को बस ने मारी टक्कर, मौत

Sat, 09 Oct 2021 06:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 06:18 PM IST
विज्ञापन
A girl playing outside the house was hit by a bus, dies
गुरुग्राम। फर्रुखनगर क्षेत्र के गांव फाजिलपुर बादली में घर के बाहर खेल रही तीन साल की बच्ची को तेज गति से आ रही बस ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल हुई बालिका को उसके पिता अस्पताल लेकर गए। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद चालक मौके से भागने लगा, ग्रामीणों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। उसे पुलिस के हवाले कर दिया है। पिता ने आरोपी चालक दीपक कुमार पर केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

फाजिलपुर बादली के हरीश कुमार ने बताया कि शुक्रवार देर शाम उनकी तीन साल की बेटी दिव्यांशी घर के बाहर खेल रही थी। खेलते-खेलते वह पास में ही सड़क किनारे पहुंच गई। इस दौरान जमालपुर चौकी की ओर से फर्रुखनगर की ओर लापरवाही और तेज गति से बस को चलाकर ला रहे चालक ने दिव्यांशी को टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक बस लेकर फर्रुखनगर की ओर भागा। ग्रामीणों ने पीछा कर गांव से दो किलोमीटर आगे ही बस को रुकवा लिया और चालक को पकड़ लिया। वहीं, घायल बेटी को पिता हरीश कुमार एसजीटी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान रात में उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने बस चालक को पुलिस के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed