Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   A flyover and an underpass will be constructed at RD City and Baba Kanala Chowk.

Gurugram News: आरडी सिटी और बाबा कनाला चौक पर बनेगा फ्लाईओवर व अंडरपास

Mon, 09 Nov 2026 06:19 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 09 Nov 2026 06:19 PM IST
विज्ञापन
A flyover and an underpass will be constructed at RD City and Baba Kanala Chowk.
सेक्टर-43/44 और 52/52ए जंक्शन पर बनेगा, डीपीआर हो रही तैयार
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) की सेक्टर-43/44 और सेक्टर-52/52ए (आरडी सिटी) जंक्शन पर फ्लाईओवर और अंडरपास बनाने की योजना है। वहीं, न्यू गुरुग्राम के सेक्टर-86/87 और 90/91 चौक पर फ्लाईओवर निर्माण की संभावनाएं तलाशने के लिए फिजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार कराई जा रही है।
जीएमडीए की योजना के तहत सेक्टर-43/44 और सेक्टर-52/52ए जंक्शन पर छह लेन का फ्लाईओवर और अंडरपास बनाया जाएगा। इफ्को चौक से एसपीआर की ओर जाने वाले वाहनों के लिए अंडरपास और गोल्फ कोर्स रोड से गुरुग्राम-सोहना हाईवे की ओर जाने वाले वाहनों के लिए फ्लाईओवर बनाने का प्रस्ताव है। फ्लाईओवर को कन्हई चौक तक उतारने की योजना है। सलाहकार एजेंसी इस परियोजना का सर्वे पूरा कर चुकी है। दोनों निर्माण कार्यों पर करीब 140 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। डीपीआर को अंतिम रूप देने के बाद आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन


बाबा कनाला चौक पर पहले फ्लाईओवर बनाने की योजना
न्यू गुरुग्राम में सेक्टर-86/87 और 90/91 चौक (बाबा कनाला चौक) पर भी जाम की समस्या दूर करने के लिए फ्लाईओवर और अंडरपास बनाने की योजना है। जीएमडीए ने फ्लाईओवर निर्माण की संभावनाओं का आकलन करने के लिए एक एजेंसी से फिजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार करानी शुरू की है। योजना के अनुसार, द्वारका एक्सप्रेसवे से मानेसर की ओर जाने वाले वाहनों के लिए फ्लाईओवर और दिल्ली-जयपुर हाईवे से पटौदी रोड की ओर जाने वाले वाहनों के लिए अंडरपास का विकल्प रखा गया है। हालांकि, पहले फ्लाईओवर निर्माण की योजना है। फिजिबिलिटी रिपोर्ट में यातायात सर्वे समेत अन्य तकनीकी पहलुओं का अध्ययन किया जाएगा। जीएमडीए के मुख्य अभियंता प्रवीन चौधरी ने बताया कि दोनों योजनाओं को सिरे चढ़ाने की तैयारी चल रही है। उन्होंने बताया कि दो फ्लाईओवर व एक अंडरपास निर्माण कार्य जल्द शुरू होंगे। इसे लेकर जरूरी औपचारिकताएं पूरी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो फ्लाईओवर व एक अंडरपास निर्माण को मिल चुकी है मंजूरी
जीएमडीए मल्टी यूटिलिटी कॉरिडोर पर सेक्टर-85/86 और 89/90 चौक (दादी सती चौक) पर भी फ्लाईओवर का निर्माण कराने जा रहा है। इस परियोजना को मुख्यमंत्री से मंजूरी मिल चुकी है। निर्माण कार्य ग्रैप प्रतिबंध हटने के बाद शुरू किया जाएगा। दादी सती चौक के आगे सेक्टर-86/86 और 90/91 चौक पड़ता है, जहां फ्लाईओवर निर्माण की संभावनाओं का अध्ययन कराया जा रहा है। वहीं, मिलेनियम सिटी सेंटर के पास जेड चौक पर अंडरपास और आंबेडकर चौक पर फ्लाई ओवर निर्माण होना है। दोनों पर कार्य ग्रैप प्रतिबंध हटने के बाद शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed