{"_id":"66c51edfb781a3c428032106","slug":"a-farmer-who-came-to-sell-mangoes-was-crushed-by-a-vehicle-while-crossing-the-highway-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-37361-2024-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: आम बेचने आए किसान को हाईवे पार करने के दौरान वाहन ने कुचला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: आम बेचने आए किसान को हाईवे पार करने के दौरान वाहन ने कुचला
विज्ञापन
सेक्टर 37 थाना पुलिस ने लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। यूपी से गुरुग्राम की मंडी में आम बेचने आए एक व्यक्ति की हीरा नगर अंडरपास के समीप हाईवे पार करने के दौरान अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। सेक्टर 37 थाना पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार अमरोहा के रहने वाले रिंकू ने बताया कि उसका गाजियाबाद के इंदिरापुरम में दूध का काम है। वह अपने चाचा तेजपाल निवासी मोहम्मदपुर बांगर थाना हसनपुर जिला अमरोहा के साथ तीन दिन पहले अपने बाग के आम लेकर बेचने आया था। इस दौरान उनके चाचा कहीं पर चले गए।
बाद में उनकी तलाश की ताे पता चला कि सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ था। जिसे सेक्टर 10 अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर डाक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सेक्टर 37 थाना पुलिस की ओर से जब शव की पहचान कराई गई तो शव उसके चाचा का निकला। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया है।