फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   A fake ID was created and the photo of the woman and her husband was put up

Gurugram News: फर्जी आईडी बनाकर महिला व उसके पति का लगाया फोटो

Thu, 07 Aug 2025 07:31 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 07 Aug 2025 07:31 PM IST
विज्ञापन
A fake ID was created and the photo of the woman and her husband was put up
गुरुग्राम। अज्ञात व्यक्ति ने इंस्टाग्राम व फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाकर महिला व बेटी की फोटो पर अभद्र कमेंट किए हैं। आरोपी ने इस फर्जी आईडी पर महिला व उसके पति का फोटो भी लगाया। पीड़ित महिला की शिकायत पुलिस ने साइबर अपराध थाना मानेसर में मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। बिलासपुर थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह गुरुग्राम के सुभाष चौक स्थित एक कंपनी में डाटा एंट्री की नौकरी करती है। करीब 10 दिन पहले किसी व्यक्ति ने इंस्टाग्राम पर उनकी फोटो लगाकर अभद्र मैसेज किया। यही नहीं इसके बाद आरोपी ने पीड़ित महिला व पति की फोटो लगाकर फेसबुक पर एक फर्जी आईडी बनाई और महिला व बेटी के फोटो पर अभद्र मैसेज पोस्ट किए। वहीं, फेसबुक आईडी पर पीड़ित महिला मोबाइल नंबर भी पोस्ट किया है। महिला का आरोप है कि आरोपी की इस हरकतों से उनकी व बेटी की सामाजिक प्रतिष्ठा धूमिल हुई है, जिस कारण वे दोनों सदमे में हैं। महिला ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed