फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   A distance of 12 km covered by making a corridor in 6 minutes

Gurugram News: 6 मिनट में कॉरिडोर बनाकर तय हुई 12 किमी की दूरी

Mon, 24 Apr 2023 12:35 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 24 Apr 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
A distance of 12 km covered by making a corridor in 6 minutes
नागपुर से एयपरपोर्ट पर आए फेफड़े को पहुंचाया गया मेदांता अस्पताल
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। ट्रैफिक पुलिस ने रविवार को एक एंबुलेंस के लिए 12 किलोमीटर का ग्रीन कॉरिडोर बनाया। इसके जरिए नागपुर से फेफड़े को आईजीआई एयरपोर्ट से गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल तक पहुंचाया गया। ग्रीन कॉरिडोर बनाकर एंबुलेंस को गुरुग्राम-दिल्ली सीमा से मेदांता अस्पताल तक 12 किमी की दूरी 6 मिनट में तय हुई। जबकि इस मार्ग पर जाम लगने के कारण कई बार वाहनों को 30 मिनट से 45 मिनट तक लग जाते हैं। सुबह 9:09 बजे से 9:15 बजे तक तय की। गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के साथ मिलकर इस ग्रीन कॉरिडोर का निर्माण किया था।
डीसीपी (ट्रैफिक) वीरेंद्र विज ने बताया कि गुरुग्राम-दिल्ली सीमा से मेदांता अस्पताल सेक्टर-38 तक दूरी तय करने के लिए काफी समय लग जाता है, लेकिन ग्रीन कॉरिडोर की मदद से फेफड़े को महज 6 मिनट में एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। ऑर्गन ट्रांसप्लांट के लिए समय सीमा अक्सर सात से आठ घंटे तक सीमित होती है। उन्होंने बताया कि गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने दिल्ली पुलिस के साथ समन्वय किया है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि मार्ग पर सिग्नल-फ्री ग्रीन कॉरिडोर स्थापित किया जाए, ताकि महत्वपूर्ण समय की बचत हो सके । इससे मरीज को ऑर्गन की समय पर डिलीवरी हो सके।
विज्ञापन

आठ घंटे तक काम करता है फेफड़ा
डॉक्टरों के मुताबिक शरीर से निकलने के बाद आठ घंटे तक ही फेफड़ा काम करता है। इसके बाद यह काम करना बंद कर देता है। इस कारण तय समय में ही इसे मरीज के शरीर में ट्रांसप्लांट करना होता है। इस के चलते रविवार को मेदांता अस्पताल के अनुरोध पर ट्रैफिक पुलिस ने इस कॉरिडोर का निर्माण किया था। आईजीआई हवाई अड्डे से मेदांता अस्पताल तक हवाई मार्ग से नागपुर से फेफड़े के प्रत्यारोपण में मदद के लिए 12 किलोमीटर का ग्रीन कॉरिडोर मार्ग बनाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed