{"_id":"6aad991892f58b3946062e88","slug":"a-dip-in-the-water-a-golden-shower-on-the-table-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-101437-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: पानी में डुबकी, तालिका में सुनहरी बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: पानी में डुबकी, तालिका में सुनहरी बारिश
विज्ञापन
राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में बेटियों ने जीते 15 पदक
4 गुणा 100 मीटर मेडले रिले में जिले की टीम प्रथम
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। शहर के तैराकों ने पूल में डुबकी लगाकर पदक तालिका में सुनहरी बारिश कर दी। अंबाला छावनी स्थित वार हीरोज स्टेडियम में चल रही 59वीं हरियाणा राज्य स्तरीय विद्यालयी खेल प्रतियोगिता के दूसरे दिन तैराकी स्पर्धाओं में जिले की बालिकाओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 15 स्वर्ण पदक अपने नाम किए। अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग की विभिन्न स्पर्धाओं में जिले की तैराकों ने शीर्ष स्थान हासिल कर जिले का नाम रोशन किया।
अंडर-14 वर्ग में सेरेना सरोहा ने 100 मीटर बैक स्ट्रोक में प्रथम स्थान हासिल किया। प्रतिष्ठा व्यास ने 100 मीटर बटरफ्लाई और 50 मीटर बटरफ्लाई में स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। अलेका ठाकरान ने 200 मीटर फ्री स्टाइल और 100 मीटर फ्री स्टाइल में पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं यूरिका शर्मा ने 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
अंडर-17 वर्ग में भी जिले की तैराकों का शानदार प्रदर्शन जारी रहा। इलीशा सरोहा ने 100 मीटर फ्री स्टाइल और 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में प्रथम स्थान हासिल कर दो स्वर्ण पदक जीते। इवा गुप्ता ने 100 मीटर बैक स्ट्रोक, स्तुति चटर्जी ने 200 मीटर फ्री स्टाइल और अवनी सूरी ने 50 मीटर बटरफ्लाई में स्वर्ण पदक जीता। 4 गुणा 100 मीटर मेडले रिले में इवा गुप्ता, इलीशा सरोहा, स्तुति चटर्जी और अवनी सूरी की गुरुग्राम टीम ने पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
अंडर-19 वर्ग में समृद्धि वर्मा ने 50 मीटर फ्री स्टाइल और 100 मीटर बटरफ्लाई में स्वर्ण पदक जीतकर दोहरी सफलता हासिल की। वहीं 400 मीटर स्पर्धा में सामिया सिंगारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। दूसरे दिन के परिणामों में जिले की तैराकों ने अलग-अलग आयु वर्गों में लगातार बेहतर प्रदर्शन करते हुए पदक तालिका में अपनी मजबूत स्थिति बनाए रखी है।