फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   A Dalit girl who went to defecate in the field was kidnapped and raped

खेत में शौच करने गई दलित युवती का अपहरण कर दुष्कर्म

Fri, 22 Apr 2022 10:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 22 Apr 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
A Dalit girl who went to defecate in the field was kidnapped and raped
फिरोजपुर झिरका। थाना अंतर्गत एक गांव की रहने वाली 21 वर्षीय युवती का अपहरण कर दबंगों ने दुष्कर्म किया। आरोपियों ने नशे में धुत परिजनों को धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाने और जाति सूचक शब्द कहते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने सात नामजद आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़ित के पिता ने थाना फिरोजपुर झिरका में दी अपनी शिकायत में बताया कि में अनुसूचित जाति से संबंध रखता है। गांव में दबंग लोगों ने मेरा औरपरिवार का जीना दूभर कर दिया है। गत जनवरी माह के दौरान 21 वर्षीय बेटी गांव के खेत में शौच के लिए गई थी। गांव के ही युवकों ने शौच करने गई बेटी का अपहरण कर लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बेटी ने घर आकर रोते बिलखते बताई तो 112 नंबर हेल्पलाइन नंबर पुलिस को शिकायत दी।
विज्ञापन

जब गांव में पुलिस आई तो मौजूद लोगों ने दबाव बनाकर मामले का समझौता करा दिया। अब दबंग लोग बेटी को दोबारा से तंग करने लगे हैं और रोजाना जान से मारने व धर्म परिवर्तन करने की धमकी देते हैं और उसके अलावा हाथापाई भी करते हैं। इससे भी बात नहीं बनी तो अब तो उन्होंने हमारे घरों में पथराव भी करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं उनके परिवार वालों ने मुझे धमकी दी है। उनका कहना है कि अगर तुमने अपनी बेटी की शादी कहीं ओर करने की सोची तो हम तेरी लड़की को उठाकर ले जाएंगे। इसके अलावा यह धमकी भी दे डाली अब तुम्हारे अनुसूचित जाति के तीन परिवार ही गांव में बचे हैं उनको भी जबरदस्ती धर्म परिवर्तन करा कर उन्हें अपने धर्म में मिला लेंगे।

थाना प्रभारी अरविंद कुमार का कहना है कि सात नामजद आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे डाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed