{"_id":"682e2031739569eddb0f1d47","slug":"a-car-hits-a-family-returning-after-visiting-balaji-one-dead-three-injured-gurgaon-news-c-25-1-mwt1002-103480-2025-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: बाला जी से दर्शन कर लौट रहे परिवार को कार ने मारी टक्कर, एक की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: बाला जी से दर्शन कर लौट रहे परिवार को कार ने मारी टक्कर, एक की मौत, तीन घायल
विज्ञापन
अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती घायल
पथराली गांव के पास दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजपुर झिरका। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर बुधवार की दोपहर बाला जी मंदिर से दर्शन कर लौट रहा एक परिवार हादसे का शिकार हो गया। एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने इनकी कार में पीछे से टक्कर मार दी, जिससे कार पलट गई। इस दुर्घटना में कार में सवार श्रद्धालुओं में से एक 21 वर्षीय युवती की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने मृतक युवती की पहचान निकिता पुत्री रमेश निवासी आनंद बाग दिल्ली के रूप में की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर पिछले माह 26 अप्रैल को भी सात लोगों के दर्दनाक मौत हुई थी, वहीं बुधवार को भी गांव पथराली के निकट दो कारों की भिड़ंत में एक युवती की मौत हो गई। मामले के जांच अधिकारी एएसआई जमशेद खान ने बताया कि बुधवार की दोपहर एक्सप्रेस वे पर एक श्रद्धालुओं की कार में पीछे से टक्कर मार दी। इसमें निकिता (21) की मौत हो गई। जबकि मनीष कुमार, शीला और अकशिता गंभीर रूप से घायल हो गए।
फोटो। अस्पताल में घायलों का इलाज के दौरान