फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   A bridge will be constructed over the Ujina Drain, bringing relief to farmers in Jakh-Badli

Gurugram News: उजीना ड्रेन पर बनेगा पुल, जाख-बादली के किसानों को मिलेगी राहत

Thu, 09 Apr 2026 01:47 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
A bridge will be constructed over the Ujina Drain, bringing relief to farmers in Jakh-Badli
पुल के लिए बन रहे रास्ते के लिए खुदाई करती पोकलैंड मशीन
वर्षों पुरानी मांग पूरी, निर्माण में आएगी दो करोड़ की लागत, 9 माह में होगा तैयार
विज्ञापन




सद्दाम हुसैन



पिनगवां। लंबे इंतजार के बाद आखिरकार जाख और बादली गांव के लोगों की वर्षों पुरानी मांग पूरी होने जा रही है। उजीना ड्रेन पर पुल निर्माण को मंजूरी मिलते ही क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। करीब दो करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह पुल न केवल दो गांवों को सीधे जोड़ेगा, बल्कि किसानों की सबसे बड़ी समस्या का समाधान भी करेगा।
अब तक पुल नहीं होने के कारण दोनों गांवों के किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। जाख और बादली के अधिकांश किसानों की खेती ड्रेन के दोनों ओर फैली हुई है, लेकिन आवागमन के लिए कोई सीधा रास्ता नहीं होने के कारण उन्हें लंबा चक्कर लगाना पड़ता था। इससे समय, श्रम और खर्च-तीनों का नुकसान होता था। बरसात के मौसम में तो हालात और भी बदतर हो जाते थे, जब ड्रेन में पानी बढ़ने के कारण आवाजाही लगभग ठप हो जाती थी। ग्रामीणों का कहना है कि इस पुल के लिए वे कई वर्षों से लगातार मांग कर रहे थे।
विज्ञापन

-----------------
विधानसभा में उठा था मुद्दा :
इस मुद्दे को कांग्रेस विधायक मोहम्मद इलियास ने भी विधानसभा में उठाया, जिसके बाद अब सरकार ने इस परियोजना को स्वीकृति दे दी है। ग्रामीणों को उम्मीद है कि पुल बनने के बाद खेती-बाड़ी के काम आसान हो जाएंगे और गांवों के बीच आपसी संपर्क भी मजबूत होगा। पुल निर्माण का कार्य सिंचाई विभाग कराएगा। इसका ठेका विध्या कंटेक्शन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी को दिया गया है और निर्माण कार्य को नौ माह में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। पुल निर्माण का कार्य एक-दो दिन में शुरू होने की संभावना है। फिलहाल निर्माण स्थल तक पहुंचने के लिए रास्ता तैयार किया जा रहा है, ताकि निर्माण सामग्री लाने में कोई दिक्कत न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने किया स्वागत :

ग्रामीण जावेद, साजिद, सोकीन, आरिफ, जावेद और हाफिज अहमद सहित अन्य लोगों ने सरकार का आभार जताते हुए कहा कि यह पुल उनके लिए किसी बड़ी राहत से कम नहीं है। उन्होंने उम्मीद जताई कि निर्धारित समय में निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा, जिससे क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।




………..



ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग थी कि उनके लिए पुल बनाया जाए ग्रामीणों की मांग पर पुल निर्माण कराया जा रहा है । पुल का ठेका विध्या कंटेक्शन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी को दिया गया है और निर्माण कार्य को नौ माह में पूरा किया जाएगा।
- मुबारिक खान कनिष्ठ अभियंता सिंचाई विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed