फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   अस्पताल का आरओ प्लांट 10 साल से है खराब, मरीज पी रहे दूषित पानी

अस्पताल का आरओ प्लांट 10 साल से है खराब, मरीज पी रहे दूषित पानी

Thu, 26 Apr 2018 11:24 PM IST
Updated Thu, 26 Apr 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
अस्पताल का आरओ प्लांट 10 साल से है खराब, मरीज पी रहे दूषित पानी
अस्पताल का आरओ प्लांट 10 साल से खराब, मरीज पी रहे दूषित पानी
विज्ञापन

गुरुग्राम। नागरिक अस्पताल में मरीजों को स्वच्छ पीने का पानी उपलब्ध करवाने के लिए लगाया गया आरओ प्लांट अव्यवस्था के कारण पिछले 10 सालों से खराब होने के कारण बंद पड़ा है। पानी प्यूरीफाई न होने के कारण मरीज दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। पानी की गुणवत्ता को लेकर कई बार सवाल उठाए जा चुके हैं। जिस पर एक्शन लेते हुए बुधवार को खाद्य व सुरक्षा विभाग ने अस्पताल के विभिन्न कोनों से करीब आधा दर्जन सैंपल इकट्ठे कर जांच के लिए लैब भेजे हैं। अधिकारियों की मानें तो अस्पताल के निर्माण के दौरान मरीजों व ऑपरेशन थिएटर (ओटी) में स्वच्छ पानी की सुविधा देने के लिए करीब 40 लाख रुपये की लागत से आरओ प्लांट लगवाया गया था। रखरखाव के अभाव के कारण यह प्लांट ज्यादा समय तक नहीं चल पाया। पिछले करीब 10 सालों से यह प्लांट बंद पड़ा है और धूल फांक रहा है। इसके चलते पानी के स्वाद और गुणवत्ता को लेकर शिकायतें मिल रही थीं। शिकायतों के आधार पर अस्पताल की रसोई, नीकू वार्ड, इमरजेंसी, एमआरआई, पुलिस चौकी, ऑपरेशन थिएटर, गायनी वार्ड, फार्मेसी, पीएमओ कार्यालय, सीएमओ कार्यालय सहित अस्पताल में लगे अन्य वाटर कूलरों से भी पानी के सैंपल इकट्ठे किए गए। जिन्हें जांच के लिए लैब भेजा गया है।

-----------------
बयान:
शिकायतों के आधार पर सैंपल लेने के आदेश दिए गए थे। अस्पताल के अलग-अलग हिस्सों से सैंपल इकट्ठे किए गए हैं। लैब में जांच के बाद ही पानी की गुणवत्ता का पता लगाया जा सकेगा।
विज्ञापन

-डॉ. बीके राजौरा, सिविल सर्जन
---शुभम----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed