फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   90,000 Doses Administered for Foot-and-Mouth Disease and Haemorrhagic Septicaemia

Gurugram News: मुंहपका-खुरपका व गलघोंटू की लगीं 90 हजार डोज

Thu, 28 May 2026 01:11 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
90,000 Doses Administered for Foot-and-Mouth Disease and Haemorrhagic Septicaemia
-पशुपालन विभाग की 27 टीमें घर-घर पहुंचकर चला रही टीकाकरण अभियान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

नूंह। भीषण गर्मी के बीच पशुओं को संक्रामक बीमारियों से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से पशुपालन एवं डेयरी विभाग द्वारा जिले में व्यापक टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। विभाग की ओर से गठित टीमें पशुपालकों के घर-घर जाकर पशुओं को मुंहखुर (बांग) एवं गलघोंटू जैसी खतरनाक बीमारियों से बचाव के टीके लगा रही हैं। विभाग का लक्ष्य है कि जिले का कोई भी पशु इस सुरक्षा चक्र से वंचित न रहे।

अभियान की गंभीरता को देखते हुए विभाग के वरिष्ठ अधिकारी लगातार फील्ड का निरीक्षण कर रहे हैं। इसी क्रम में पशुपालन विभाग के उपनिदेशक डॉ. वीरेंद्र सहरावत ने हसनपुर, तावड़ू, संगेल गौशाला, हिरमथला तथा आलदोका क्षेत्रों का दौरा कर टीकाकरण अभियान की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने वैक्सीन के रखरखाव एवं तापमान नियंत्रण की भी जांच की। उन्होंने बताया कि वैक्सीन की प्रभावशीलता बनाए रखने के लिए उसका तापमान 2 से 8 डिग्री सेल्सियस के बीच रखना अनिवार्य है, जिसकी नियमित निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन


डॉ. वीरेंद्र सहरावत ने बताया कि जिले में यह विशेष अभियान 11 मई से शुरू किया गया था और अब तक लगभग 90 हजार डोज पशुओं को लगाई जा चुकी हैं। प्रत्येक पशु का टैग लगाकर पंजीकरण भी किया जा रहा है। पंजीकरण प्रक्रिया के दौरान पशुपालक के मोबाइल नंबर पर ओटीपी भेजा जाता है, जिसे विभागीय कर्मचारी को उपलब्ध करवाने के बाद ही ऑनलाइन पंजीकरण पूर्ण होता है। इससे पशुओं का पूरा रिकॉर्ड ऑनलाइन पोर्टल पर सुरक्षित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए जिले को विभिन्न क्षेत्रों में विभाजित कर 27 टीमें गठित की गई हैं, जिनमें लगभग 150 अधिकारी एवं कर्मचारी तैनात किए गए हैं। ये टीमें लगातार गांव-गांव जाकर पशुपालकों को जागरूक करने के साथ टीकाकरण कार्य को सफल बना रही हैं।


उपनिदेशक ने कहा कि हरियाणा देश का पहला राज्य है जहां मुंहखुर और गलघोंटू बीमारियों के खिलाफ संयुक्त टीकाकरण किया जा रहा है। उन्होंने पशुपालकों से अपील करते हुए कहा कि विभागीय टीम जब भी उनके घर पहुंचे तो वे पूरा सहयोग करें और 4 माह से अधिक आयु के सभी गौवंश एवं भैंसों का टीकाकरण अवश्य करवाएं। उन्होंने यह भी बताया कि 4 से 8 माह आयु वर्ग के पशुओं को पहली डोज के 4 सप्ताह बाद बूस्टर डोज भी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed