फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   900 slums removed in Saraswati Kunj

Gurugram News: सरस्वती कुंज में 900 झुग्गियां हटाईं

Thu, 21 May 2026 01:11 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
900 slums removed in Saraswati Kunj
गुरुग्राम। सरस्वती कुंज में बुधवार को तीसरे दिन अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया गया। यह कार्रवाई हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की जमीन समेत अन्य किए गए अवैध कब्जों को हटाने के लिए की गई। इस दौरान करीब 900 झुग्गियां हटाई गईं।
विज्ञापन

अभियान को हरियाणा पुलिस के सहयोग से सेक्टर-53 थाना क्षेत्र में सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया। टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग के जिला नगर योजनाकार प्रवर्तन (डीटीपीई) अमित मधोलिया ने बताया कि करीब 4 एकड़ क्षेत्र में फैले लगभग 26 प्लॉटों और शहरी विकास विभाग की भूमि पर बनी करीब 900 झुग्गी-झोपड़ियों को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा, ताकि किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो। उन्होंने स्पष्ट किया है कि सरस्वती कुंज की जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए आने वाले दिनों में भी इसी प्रकार के अभियान जारी रहेंगे। सोमवार को टीम ने करीब 2.5 एकड़ भूमि पर फैली 22 से अधिक प्लॉटों में बनी लगभग 200 झुग्गियों को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया था। जबकि मंगलवार को 670 झुग्गियां हटाई थीं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed