{"_id":"68a08f4e69a183037102b7d2","slug":"90-big-and-small-roads-of-the-city-are-not-fit-for-walking-traffic-survey-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-64848-2025-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर की छोटी-बड़ी 90 सड़के चलने लायक नहीं : यातायात सर्वे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर की छोटी-बड़ी 90 सड़के चलने लायक नहीं : यातायात सर्वे
विज्ञापन
साइबर सिटी की सड़क पर जगह-जगह गड्ढे, मरम्मत के लिए लोगों को बारिश खत्म होने का करना होगा इंतजार
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। साइबर सिटी की सड़कों पर जगह-जगह गड्ढे हैं। इन पर वाहन लेकर चलना आसान नहीं है। सड़कों के गड्ढों के कारण लगने वाले जाम से पुलिस परेशान है। ट्रैफिक पुलिस के एक सर्वे के अनुसार, नगर निगम व जीएमडीए की ओर से नाला निर्माण के नाम पर पूरी सड़क को खोदा गया है। शहर की 90 से अधिक सड़कें चलने के काबिल नहीं हैं। नगर निगम के सदन की बैठक में उठे इस मुद्दे को नजरंदाज कर दिया गया। मेयर की ओर से बारिश के बाद इस पर काम होने की बात कही गई है।
शहर की लाइफलाइन कही जाने वाली एमजी रोड, बसई रोड पूरी तरह से क्षतिग्रस्त है। 90 जगहों पर बदहाल सड़कों के कारण वाहन की गति थमी हुई है। इस बात का खुलासा यातायात पुलिस की सर्वे रिपोर्ट में हुआ है। यातायात पुलिस उपायुक्त ने सड़कों की स्थिति के बारे में नगर निगम, जीएमडीए के साथ उपायुक्त को भी अवगत करवाया है।
एमजी रोड पर यातायात निरीक्षक ईस्ट की ओर से एक तरफ से यातायात पुलिस उपायुक्त को सौंपी सर्वे रिपोर्ट में बताया है कि सिकंदरपुर रैपिड मेट्रो स्टेशन के नीचे, सिकंदरपुर मेट्रो स्टेशन से एमजी रोड, मेट्रो स्टेशन के पिलर नंबर 64, पिलर नंबर 114 के समीप सड़क पर गहरे गड्ढे हो गए हैं। इस वजह से वाहन चालकों को दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन
यातायात निरीक्षक पूर्व दो के मुताबिक, इफको चौक यातायात सिग्नल, डीसीपी के घर के समीप लगे यातायात सिग्नल से लेकर डीसीपी ट्रैफिक रोड तक, डीएलएफ फेज-एक स्थित आर्केड मार्केट के आसपास, गलेरिया मार्केट रोड, जेड चौक के आसपास, हनुमान मंदिर रोड, सेक्टर-52 में आरडी मॉल के समीप स्लिप रोड, गोल्ड सूक मॉल, कन्हैई चौक से पारस यातायात सिग्नल तक सड़क बदहाल हालत में है।
इन सड़कों में भी हैं गड्ढे
इसके अलावा हीरो होंडा चौक फ्लाईओवर की सर्विस रोड, नरसिंहपुर के समीप दिल्ली-जयपुर हाइवे की सर्विस रोड, सोहना के अंबेडकर चौक, बादशाहपुर से कादरपुर रोड, टीकली मोड़, रिठौज गांव के समीप गुरुग्राम-सोहना हाइवे की सर्विस रोड, भौंडसी जेल के आसपास, हयात होटल के सामने एसपीआर टी प्वाइंट, रामपुरा फ्लाईओवर के नीचे, मानेसर बस स्टैंड के आसपास, ग्वाल पहाड़ी रोड, हेलीमंडी-गुरुग्राम रोड, फर्रुखनगर बस स्टैंड से वजीरपुर रोड, घाटा पावर हाउस रोड, सीआरपीएफ चौक, कादरपुर गांव कट, नरवाना कंट्री यातायात सिग्नल, कुशाल चौक, एमआर यातायात सिग्नल, दौलताबाद रोड, धनकोट चौक से गांव चंदू तक सड़क के दोनों तरफ, खांडसा चौक, बसई चौक फ्लाईओवर के नीचे, सेठी चौक, संत निरंकारी भवन, भुतेश्वर मंदिर रोड, बसई रोड, एसपीआर चौकी टी प्वाइंट, दरबारीपुर रोड, ट्यूलिप चौक आदि मुख्य सड़कों पर गड्ढे हो गए हैं।
वर्जन
शहर की सड़कों के टूटने की सर्वे रिपोर्ट उनके पास आ गई है। जल्द ही बैठक के दौरान संबंधित विभागों को इसके निर्माण को लेकर रणनीति बनाई जाएगी। - अजय कुमार, उपायुक्त, गुरुग्राम।
..............मयंक