फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   89000 rupees withdrawn from the account of the youth by becoming a bank employee

बैंक कर्मचारी बनकर युवक के खाते से निकाले 89000 रुपये

Sun, 22 May 2022 11:49 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 22 May 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
89000 rupees withdrawn from the account of the youth by becoming a bank employee
गुरुग्राम। बसई निवासी एक युवक के बैंक खाते से ठगों ने बैंक अधिकारी बनकर 89000 रुपये निकाल लिए। ठगों ने पीड़ित को फोन पर यूनीफाइड पेमेंट इंटरफेस पर्सनल आइडेंटिफिकेशन नंबर (यूपीआई पिन) बदलने का झांसा दिया था। फिलहाल सेक्टर-14 थाना की पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार बसई गांव निवासी दीपक ने बताया कि उसका बैंक खाता एक निजी बैंक में है। कुछ दिन पहले उसने बैंक में दो लाख रुपये का एक चेक लगाया था। वह पैसा उसके खाते में आ गया था। वह अपने मोबाइल फोन पर यूपीआई का यूज करता था, लेकिन खाते में दो लाख रुपये आने के बाद से उसका यूपीआई बार-बार ब्लॉक हो जा रहा था, लेकिन वह दूसरा यूपीआई पिन बनाकर पैसों का लेन-देन कर रहा था। पीड़ित के अनुसार 19 मई को उसके मोबाइल फोन पर एक कॉल आई। कॉल करने वाला व्यक्ति अपने आप को संबंधित बैंक का अधिकारी बताया और कहा कि आपने जो पहले यूपीआई पिन बनाया था, उसे ही जेनरेट कर लेनदेन करें। पीड़ित के अनुसार वह उसकी बातें में आ गया और पहले वाला यूपीआई पिन जेनरेट कर लिया। आरोप है कि इसके तुरंत बाद उसके खाते से 49000 व 40000 हजार रुपये दो बार में कट गए। फिर उसे ठगी का अहसास हुआ। पीड़ित ने मामले की शिकायत सेक्टर-14 थाने में दी है। पुलिस मामला दर्जकर अज्ञात आरोपियों की तलाश कर रही है और मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed