फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   ट्राई साईकिल नहीं देने पर समाज कल्याण अधिकारी के खिलाफ जारी किया वारंट

ट्राई साईकिल नहीं देने पर समाज कल्याण अधिकारी के खिलाफ जारी किया वारंट

Sat, 03 Nov 2018 06:05 AM IST
Updated Sat, 03 Nov 2018 06:05 AM IST
विज्ञापन
ट्राई साईकिल नहीं देने पर समाज कल्याण अधिकारी के खिलाफ जारी किया वारंट
झुग्गी-झोपड़ी में मूलभूत सुविधाएं नहीं देने पर निगम को नोटिस
विज्ञापन

ट्राई साइकिल नहीं देने पर समाज कल्याण अधिकारी के खिलाफ जारी किया वारंट
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। हरियाणा मानव अधिकार आयोग द्वारा शुक्रवार को गुरुग्राम पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह में आयोजित अदालत शिविर में सुनवाई करते हुए आयोग के समक्ष रखे गए 18 मामलों में से 5 का मौके पर निपटारा किया गया। इस सुनवाई के दौरान आयोग के पास 2 नए मामले भी आए हैं। एक दिव्यांग को ट्राई साइकिल नहीं देने पर समाज कल्याण अधिकारी के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया गया, जबकि झुग्गी-झोपड़ी में मूलभूत सुविधाएं नहीं देने पर नगर निगम व हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) को नोटिस दिया गया।
तीन सदस्यीय हरियाणा मानव अधिकार आयोग के चेयरमैन न्यायमूर्ति (सेवानिवृत) एसके मित्तल ने पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में बताया कि सुरेश शत-प्रतिशत दिव्यांग है और उसने समाज कल्याण विभाग से ट्राई साइकिल दिए जाने की मांग की थी। उसे ट्राई साइकिल नहीं मिलने पर आयोग में 23 अक्तूबर 2017 को शिकायत दी थी परंतु उस समय आयोग के सभी सदस्य सेवानिवृत्त होने की वजह से यह शिकायत लंबित रही। आयोग ने 12 जून 2018 को जिला समाज कल्याण अधिकारी को 4 सप्ताह के भीतर सुरेश की शिकायत का निपटारा करने के आदेश दिए थे, लेकिन आज तक यह लंबित है। 07 अगस्त और 01 नवंबर को आयोग के समक्ष प्रस्तुत होने को कहा गया था, लेकिन दोनों बार वह हाजिर नहीं हुआ। बार-बार नोटिस देने पर भी जिला समाज कल्याण अधिकारी के आयोग के सामने पेश नहीं होने पर जमानती वारंट जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

न्यायमूर्ति मित्तल ने बताया कि गुरुग्राम में झुग्गी झोपड़ी वासियों को मूलभूत सुविधाएं नहीं मिलने की शिकायत पर नगर निगम तथा एचएसचवीपी को नोटिस जारी करते हुए उनसे झुग्गी झोपड़ियों की विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है। न्यायमूर्ति मित्तल ने बताया कि आयोग के पास लगभग 2145 शिकायतें लंबित हैं, इनमें से लगभग 500 शिकायतें गुरुग्राम जिला से हैं। लगभग 40 प्रतिशत शिकायतें पुलिस के खिलाफ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------
गुरुग्राम में बनेगा मानव अधिकार आयोग की एक बेंच
न्यायमूूर्ति मित्तल ने बताया कि आयोग की एक बेंच स्थापित करने पर सैद्धांतिक सहमति हो चुकी है। इस बेंच द्वारा गुरुग्राम सहित आसपास के 8 जिलों में सरकारी विभागों की अनदेखी की वजह से मानव अधिकारों के हनन की शिकायतों की सुनवाई की जाएगी। शिकायतों की संख्या के हिसाब से यहां पर महीने में दो या तीन बार कोर्ट लगाने का निर्णय लिया जाएगा।
--------------------
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed