फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Colleague enraged after being slapped at work kills young woman in Gurugram

गुरुग्राम: काम के दौरान थप्पड़ मारने से भड़का सहकर्मी, युवती की कर दी हत्या, कपड़े का बंडल गिरने पर हुआ विवाद

Sun, 06 Sep 2026 09:11 PM IST
Akash Dubey संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम Published by: Akash Dubey Updated Sun, 06 Sep 2026 09:11 PM IST
सार

एनडीआर ऑटो कंपोनेंट्स कंपनी में शनिवार को सहकर्मी असलम ने शिवानी की कैंची से हत्या कर दी। शीट कवर कटिंग विवाद में शिवानी ने असलम को थप्पड़ मारा था।

विज्ञापन
Colleague enraged after being slapped at work kills young woman in Gurugram
सहकर्मी की कैंची घोंपकर हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुरुग्राम के सेक्टर-37 इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एनडीआर ऑटो कंपोनेंट्स कंपनी में शनिवार को काम के दौरान हुए विवाद में सहकर्मी ने एक युवती की हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, शीट कवर कटिंग के काम को लेकर युवती और उसके सहकर्मी के बीच कहासुनी हो गई। इस दौरान युवती ने सहकर्मी को थप्पड़ मार दिया। इससे गुस्साए सहकर्मी ने कैंची से उस पर हमला कर दिया। गंभीर हालत में युवती को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। उसकी पहचान उत्तर प्रदेश के कन्नौज स्थित जलालपुर गांव निवासी शिवानी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी असलम मियां को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

मूलरूप से बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के सिंधिया सागर निवासी आरोपी असलम मियां ने बताया कि दोनों शीट कवर कटिंग का काम कर रहे थे। इसी दौरान कपड़े का एक बंडल उसके ऊपर गिर गया। इस बात पर दोनों में कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर शिवानी ने उसे थप्पड़ मार दिया। उसके बाद उसने गुस्से में युवती पर कैंची से हमला कर दिया। सेक्टर-37 थाना पुलिस ने युवती के पिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी को रविवार को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य सहकर्मियों से भी जानकारी जुटाई जा रही है। साथ ही सीसीटीवी फुटेज भी जब्त किए गए हैं। -संदीप कुमार, पुलिस प्रवक्ता

विज्ञापन

युवती के पिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी बेटी 13 जुलाई से एनडीआर ऑटो कंपोनेंट्स में काम कर रही थी। शनिवार को उसका सहकर्मी असलम से विवाद हो गया। इस दाैरान असलम ने धारदार वस्तु से हमला कर दिया। घटना के बाद कंपनी में अफरा-तफरी मच गई। सहकर्मियों ने शिवानी को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed