फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   800 students got degree in convocation

Gurugram News: दीक्षांत समारोह में 800 छात्रों को मिली डिग्री

Tue, 25 Apr 2023 12:47 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 25 Apr 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
800 students got degree in convocation
द्रोणाचार्य राजकीय कॉलेज में सोमवार को 67 वें दीक्षांत समारोह का हुआ आयोजन
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। रेलवे रोड स्थित द्रोणाचार्य राजकीय कॉलेज में सोमवार को 67वें दीक्षांत समारोह के अवसर पर 800 छात्रों को डिग्री दी गई। मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने कॉलेज में ओपन जिम का उद्घाटन किया।
मूलचंद शर्मा ने गुरु द्रोणाचार्य की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि शिक्षक का आशीर्वाद किसी वरदान से कम नहीं। उन्होंने अपने इतिहास के अध्यापक की चर्चा भी इस दौरान की। उन्होंने कहा कि उस अध्यापक की बदौलत उन्हें बहुत अच्छे अंक प्राप्त हुए। कार्यक्रम अध्यक्ष प्राचार्य डॉ. वीरेंद्र सिंह अंतिल ने इस दौरान वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। मंच संचालक डॉ. राजकुमार शर्मा ने अनूठे अंदाज से कार्यक्रम में जान डाल दी।
विज्ञापन

पूर्व डिप्टी स्पीकर गोपीचंद गहलोत ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की। इस दौरान समाज सेवी नवीन गोयल भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में आठ सौ विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान की गई। शिक्षा मंत्री मूलचंद शर्मा ने कॉलेज प्राचार्य डॉ. वीरेंद्र सिंह अंतिल की कार्यशैली को सराहा। उन्होंने कहा कि इस महाविद्यालय के प्रांगण में सकारात्मक ऊर्जा महसूस हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान सुरेंद्र गहलौत, उपप्राचार्य डॉ. सुदेश राव,अनुशासन अधिकारी प्रो. लीलमणी गौड, मंच सह संचालक डॉ. प्रियंका लांबा, एनसीसी अधिकारी प्रो. सुशील सैनी, एनएसएस अधिकारी प्रो. गोबिंद, डॉ. करतार सिंह नरवाल, प्रो. एनके अरोड़ा, प्रो. प्रवीण फोगाट, प्रो. डॉ. सीमा चौधरी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed