{"_id":"68811f4ed7993ef4ba0d0f3f","slug":"80-house-owners-were-directed-to-make-improvements-in-their-construction-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-63051-2025-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: 80 मकान मालिकों को निर्माण में सुधार करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: 80 मकान मालिकों को निर्माण में सुधार करने के निर्देश
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। जिला नगर योजनाकार विभाग के प्रवर्तन शाखा ने (डीटीपीई) सुशांत लोक-2 में 80 से अधिक मकान मालिकों को रेस्टोरेशन यानि पहले वाली स्थित में लाने के आदेश जारी किए हैं।
डीटीपीई अमित मधोलिया ने बताया कि सुशांतलोक क्षेत्र में सैकड़ों मकान मालिकों को आवासीय क्षेत्रों में व्यावसायिक गतिविधियां व निर्माण पर नोटिस जारी की गई थी। दो दिन पहले 34 मकान मालिकों ने स्टिल्ट प्लस फोर में अवैध निर्माण मिलने पर रेस्टोरेशन के आदेश जारी किए गए हैं। जबकि, 26 मकानों में व्यवसायिक गतिविधियों चलती मिली थी। इसमें कोचिंग सेंटर, बुटीक, सैलून, स्पा, गेस्ट हाउस, क्लिनिक व ऑफिस शामिल हैं। बुधवार तक 80 ऐसे लोगों को रेस्टोरेशन के आदेश जारी किए गए हैं।
उन्होंने यह भी बताया कि नोटिस के माध्यम से सभी संबंधित मकान मालिकों को सात दिन के भीतर जवाब देने का अवसर दिया गया था। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर रेस्टोरेशन आदेश जारी कर सीलिंग ओसी रद्दीकरण और रजिस्ट्री पर रोक संबंधी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।