{"_id":"6a9086966a7ea5aa3108cb19","slug":"8-km-long-traffic-jam-on-delhi-jaipur-highway-people-stranded-for-hours-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-99193-2026-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: दिल्ली-जयपुर हाईवे पर 8 किमी लंबा जाम, लोग घंटों फंसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: दिल्ली-जयपुर हाईवे पर 8 किमी लंबा जाम, लोग घंटों फंसे
विज्ञापन
रक्षाबंधन पर घर जाने के लिए निकले लोगों के कारण सड़कों पर वाहनों का दबाव बढ़ा
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। रक्षाबंधन के त्योहार पर अपने-अपने घर जाने के लिए निकले लोगों के कारण गुरुग्राम की सड़कों पर वाहनों का दबाव बढ़ गया। इसका सबसे ज्यादा असर दिल्ली-जयपुर हाईवे (एनएच-48) पर देखने को मिला। यहां पर दिल्ली से जयपुर की ओर जाने वाली लेन पर उद्योग विहार क्षेत्र के एटलस चौक से राजीव चौक तक करीब आठ किलोमीटर लंबा जाम लगा रहा। वहीं, जयपुर से दिल्ली की ओर जाने वाली लेन पर भी एटलस चौक से दिल्ली तक जाम लगने से वाहन चालक परेशान रहे।
दिल्ली-जयपुर हाईवे पर लगे जाम के कारण वाहन रेंग-रेंगकर चलते रहे। जिस कारण लोग घंटों देरी से अपने गंतव्य पहुंच सके। त्योहार के चलते बड़ी संख्या में लोग निजी वाहनों से अपने घरों व रिश्तेदारों के यहां जाने के लिए निकले। इसके कारण दिल्ली-जयपुर हाईवे समेत शहर की कई प्रमुख सड़कों पर यातायात का दबाव बढ़ गया। कई स्थानों पर वाहनों की रफ्तार बेहद धीमी हो गई और यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में सामान्य से काफी अधिक समय लगा। शहर के अंदर भी प्रमुख मार्गों पर वाहनों की संख्या बढ़ने से यातायात व्यवस्था प्रभावित रही।
कई चौक-चौराहे पर वाहन फंसे
पुराने शहर के राजीव चौक, पटौदी चौक, सोहना चौक, महावीर चौक, हीरो होंडा चौक, उमंग भारद्वाज चौक, बसई रोड, दौलताबाद फ्लाईओवर, रेलवे रोड, सेक्टर-4/7 चौक, बाबा प्रकाशपुरी चौक पर जाम लगा होने के कारण वाहन फंसे रहे। वहीं, न्यू गुरुगाम में सुभाष चौक, इफको चौक, एमजी रोड, मिलेनियम सिटी मेट्रो स्टेशन के पास, सेक्टर-44 से इफको चौक की ओर आने वाली सड़क, बख्तावर चौक, सुभाष चौक से हीरो होंडा की ओर जाने वाली सड़क, नेताजी सुभाष मार्ग सहित अन्य सड़कों पर वाहन रेंग-रेंगकर चलते दिखाई दिए।
विज्ञापन
धनकोट गांव के पास लगा रहा जाम
धनकोट गांव में बाईपास और इंटरनल रोड पर दो किलोमीटर से अधिक लंबा जाम लगा रहा। इस कारण वाहन चालकों व वाहनों में बैठी सवारियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इस रोड से झज्जर, बादली व केएमपी एक्सप्रेसवे की ओर जाने वाले वाहन के लोगों को परेशानी हुई। वाहनों को जाम से निकालने के लिए कोई पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए, जिस कारण वाहन घंटों जाम में फंसे रहे।
रक्षाबंधन त्योहार पर अपने घर जाने के लिए बृहस्पतिवार की शाम को काफी संख्या में लोगों के वाहन लेकर एक साथ सड़क पर निकलने से यातायात का दबाव बढ़ गया।
- सत्यपाल यादव, एसीपी (यातायात मुख्यालय/हाईवे), गुरुग्राम