फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   7,570 challans issued for speeding.

Gurugram News: तेज रफ्तार में चलाने वाले 7,570 के चालान

Mon, 05 Oct 2026 12:17 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
7,570 challans issued for speeding.
1.51 करोड़ रुपये से अधिक का जुर्माना
विज्ञापन

गुरुग्राम। यातायात पुलिस ने सितंबर में निर्धारित गति से तेज रफ्तार में वाहन चलाने वाले चालकों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। पुलिस ने जिले की सड़कों पर ओवरस्पीडिंग करने वाले 7,570 चालकों के चालान काटे। पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम, 1988 के अंतर्गत यह कार्रवाई की है। अभियान के दौरान दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे, गोल्फ कोर्स रोड, दिल्ली-जयपुर हाईवे, द्वारका एक्सप्रेसवे सहित अन्य मार्गों पर ओवरस्पीडिंग करने वाले वाहन चालकों की मॉनिटरिंग की गई। पुलिस ने वाहन चालकों पर 1,51,40,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। ब्यूरो

शराब पीकर वाहन चलाने पर 1,497 पर कार्रवाई
यातायात पुलिस ने एक सितंबर से 30 सितंबर तक शराब पीकर वाहन चलाने वाले 1,497 चालकों पर कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस ने 28 वाहनों को जब्त भी किया। पुलिस ने सितंबर में शराब पीकर वाहन चलाने (ड्रिंक एंड ड्राइव) वाले वाहन चालकों के नियमानुसार चालान किए। यातायात पुलिस प्रवक्ता विकास वर्मा ने बताया कि ड्रिंक एंड ड्राइव करने वाले वाहन चालकों का चालान के दौरान ड्राइविंग लाइसेंस को तीन माह के लिए निलंबित किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed