{"_id":"5b632dd84f1c1b8f568b7cb1","slug":"71533226456-gurgaon-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुर्रमपुर-खेड़ा स्कूल में छात्रों को यातायात के नियमों की शपथ दिलाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुर्रमपुर-खेड़ा स्कूल में छात्रों को यातायात के नियमों की शपथ दिलाई
Updated Thu, 02 Aug 2018 09:44 PM IST
विज्ञापन
विद्यालय में सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया
फर्रुखनगर। राजकीय माध्यमिक विद्यालय खुर्रमपुर में सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया गया। यातायात व वाहनों की जानकारी समेत संगोष्ठी व शपथग्रहण समारोह हुआ। प्रधानाचार्य सुरेश यादव ने बताया कि सीजेएम व जिला शिक्षा अधिकारी के आदेशानुसार छात्रों को यातायात के नियमों की जानकारी दी गई। उन्हें शपथ दिलाई गई कि वह अपने भाई-बहन, माता-पिता व पड़ोसी को बाइक चलाते समय सिर पर हेलमेट लगाने, कार में सीट बेल्ट लगाने, प्रदूषण जांच कराने, लाइसेंस व अन्य कागजात पूरे रखने को प्रेरित करेंगे। छात्रों ने ट्रैफिक नियमों पर आधारित कविता भी सुनाई। इस मौके पर पीटीआई सुरेश लाठर, जितेंद्र कुमार, सुरेश लांबा, प्रवीण चौधरी, रीटा यादव समेत अन्य स्टाफ व विद्यार्थी मौजूद रहे। ब्यूरो