{"_id":"660b0ded3c30adf2af0bf734","slug":"7-cyber-thugs-including-minor-caught-with-the-help-of-prakhand-app-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-28305-2024-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: प्रतिबिंब एप की मदद से नाबालिग समेत 7 साइबर ठग दबाेचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: प्रतिबिंब एप की मदद से नाबालिग समेत 7 साइबर ठग दबाेचे
विज्ञापन
पूरे भारत में 4875 शिकायतों में 15.47 करोड़ रुपये की ठगी का खुलासा, आरोपियों पर दर्ज हैं 224 अभियोग
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। प्रतिबिंब एप की मदद से कमिश्नरेट की पुलिस को साइबर ठगों पर शिकंजा कसने में सफलता मिली है। पुलिस ने एक नाबालिग समेत सात साइबर ठगों को दबोचकर 4875 शिकायतों का खुलासा किया है। आरोपियों ने पूरे भारत में करीब 15.47 करोड़ रुपये की ठगी की वारदात को अंजाम दिया था।
एसीपी साइबर क्राइम प्रियांशु दीवान ने बताया कि आरोपियों की पहचान साहिल सोंधी निवासी प्रीत नगर, जालंधर (पंजाब), प्रवीण कुमार निवासी गांव चोरमार खेड़ा, सिरसा, सुशील कुमार निवासी रामनगर भांगली तौला, पटना (बिहार), वकील निवासी मूसा का बास रघुनाथगढ़ जिला अलवर (राजस्थान), गोविंद वैष्णव निवासी रेलवे स्टेशन खेड़ा, शाहपुरा (राजस्थान), संदीप सिंह निवासी मारुति कुंज भोंडसी, गुरुग्राम के रूप में हुई है। आरोपियों के कब्जे से बरामद हुए 4 मोबाइल व 2 सिम कार्ड की जांच इंडियन साइबर क्राइम कोआर्डिनेशन सेंटर (I4C) में की गई। जिसमे पता चला कि आरोपियों के खिलाफ देशभर में लगभग 15.47 करोड़ रुपये की ठगी के संबंध में कुल 4875 शिकायतें और 224 अभियोग दर्ज हैं। इनमें से 13 अभियोग हरियाणा के हैं।
लालच देकर बनाते थे शिकार
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे अनजान नंबरों पर कॉल करके लालच देकर लोगों को अपना शिकार बनाते थे। वे लोगों को ऑनलाइन जॉब, शेयर मार्केट में निवेश पर ज्यादा लाभ, ऑनलाइन लोन व अन्य लालच देकर लोगों को अपनी बातों में फंसा लेते थे। इसके बाद रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करवाकर ठगी की वारदात को अंजाम देते थे।