फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   67 lakh will be spent on road repair and pollution control works in Ward-28.

Gurugram News: वार्ड-28 में सड़क मरम्मत और प्रदूषण नियंत्रण कार्यों पर 67 लाख खर्च होंगे

Tue, 09 Jun 2026 09:02 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 09:02 PM IST
विज्ञापन
67 lakh will be spent on road repair and pollution control works in Ward-28.
गुरुग्राम। नगर निगम गुरुग्राम (एमसीजी) डिवीजन-2बी के अंतर्गत वार्ड-28 में सड़क मरम्मत और वायु प्रदूषण नियंत्रण से जुड़े सिविल कार्यों के लिए करीब 67.24 लाख रुपये खर्च करेगा। यह कार्य ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रेप) के तहत महारी रोड और आसपास के क्षेत्रों में कराया जाएगा। नगर निगम के अनुसार सड़क मरम्मत, क्षतिग्रस्त हिस्सों के सुधार और धूल प्रदूषण को कम करने के लिए आवश्यक सिविल कार्य किए जाएंगे। इसका उद्देश्य क्षेत्र में यातायात सुविधा बेहतर बनाने के साथ-साथ वायु प्रदूषण नियंत्रण उपायों को मजबूत करना है। नगर निगम अधिकारियों के अनुसार, सड़कों की खराब स्थिति और उड़ती धूल को देखते हुए यह कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराया जा रहा है। योजना पूरी होने के बाद स्थानीय निवासियों और राहगीरों को बेहतर सड़क सुविधा मिलने के साथ प्रदूषण के स्तर में भी कमी आने की उम्मीद है। कार्यकारी अभियंता तुषार यादव ने बताया कि इस कार्य के लिए टेंडर जारी कर दिया गया है। इसे जल्द सिरे चढ़ाया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed