फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   6094 people got second dose

6094 लोगों ने लगवाई दूसरी डोज

Mon, 28 Jun 2021 11:19 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jun 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
6094 people got second dose
गुरुग्राम। जिला उपायुक्त के निर्देश के मुताबिक अब टीके की दूसरी डोज के लिए स्वास्थ्य विभाग ने अभियान शुरू कर दिया है। इसी क्रम में सोमवार को विशेष अभियान के तहत 6094 लोगों को कोरोना टीके की दूसरी डोज दी गई। वहीं, कुल 15688 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। इसमें से शासकीय केंद्रों पर 7965 व निजी केंद्रों पर 77743 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। इसमें से 9594 को पहली व 6094 लोगों को टीके की दूसरी डोज दी गई।
विज्ञापन

सोमवार को 18-44 आयु वर्ग में जिले में 9941 व 45 साल से ज्यादा आयु वर्ग में 5593 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। वहीं, 27 स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाया गया, जबकि 127 फ्रंटलाइन वर्कर्स को भी टीका लगाया गया। इसी के साथ जिले में अब टीका लगवाने वाले कुल लाभार्थियों की संख्या बढ़कर 13 लाख 17 हजार 27 पर पहुंच गई है। जिला उपायुक्त के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग आगे भी कोरोना टीके की दूसरी डोज के लिए अभियान चलाता रहेगा। सोमवार को मानेसर पुलिस लाइन में भी टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया, जहां 28 पुलिसकर्मियों व 217 परिजनों समेत कुल 245 लोगों को टीका लगाया गया। वहीं, सोमवार को विदेश जाने वाले 57 लोगों ने भी कोरोना का टीका लगवाया।
विज्ञापन

पटौदी में कोरोना नियमों का पालन नहीं
पटौदी क्षेत्र के अस्पतालों व शासकीय केंद्रों पर कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए आने वाले लोग कोरोना नियमों का खुला उल्लंघन कर रहे हैं। पल्स पोलियो अभियान के चलते पिछले दो दिन तक टीकाकरण बंद था। इस वजह से सोमवार को टीकाकरण केंद्रों पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। कई लोगों के तो चेहरे पर फेस मास्क भी नहीं था लेकिन इसकी निगरानी करने वाला कोई नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

नारायणा अस्पताल ने लगाई निशुल्क वैक्सीन
नारायणा सुपरस्पेशेलिटी अस्पताल ने सोमवार को मोहम्मदपुर गांव में निशुल्क टीकाकरण शिविर लगाया, जिसमें 500 लोगों को कोविशील्ड की पहली डोज निशुल्क दी गई। इस अवसर पर नारायणा अस्पताल के क्षेत्रीय निदेशक कमांडर नवनीत बाली ने बताया कि ‘संक्रमण से सुरक्षा के लिए वैक्सीन लेना बेहद जरूरी है। इसी में नारायणा भी अपना सहयोग कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed