फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   600 penality for user of plastic

पॉलिथीन का प्रयोग करने वाले 600 लोगों पर निगम ने लगाया जुर्माना

Fri, 14 Aug 2020 06:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2020 06:54 PM IST
विज्ञापन
600 penality for user of plastic
गुरुग्राम। शहर में पॉलिथीन का प्रयोग करने वालों पर नगर निगम ने एक बार फिर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। नगर निगम की टीम ने एक सप्ताह लगातार अभियान चलाकर करीब 600 लोगों पर 500-500 रुपये जुर्माना लगाया। निगम की टीम ने सबसे ज्यादा जुर्माना पुराने गुरुग्राम में लगाया है। इसमें दुकानदार, रेहड़ी संचालक, पॉलिथीन में सामान ले जाने वाले नागरिक शामिल है।
विज्ञापन

नगर निगम के क्षेत्र में पॉलिथीन के प्रयोग पर पाबंदी लगाई हुई है, बावजूद इसके प्रयोग किया जा रहा है। पॉलिथीन पर रोकथाम के लिए नगर निगम ने अलग से टीमों का गठन किया है। यह टीमें पिछले एक सप्ताह से शहर की विभिन्न दुकानों में जाकर सामान खरीदारी के लिए नकली ग्राहक बनकर जाते हैं, जब दुकानदार सामान पॉलिथीन में डालकर देता है उसी समय टीम के अन्य सदस्य दुकान पर छापा मार देते हैं। जितनी पॉलिथीन दुकान में मिलती है उसी के अनुसार दुकानदार पर जुर्माना लगाया जाता है। जब कोई व्यक्ति अगर सब्जी मंडी आदि में पॉलिथीन का प्रयोग करता है तो उस पर भी निगम की टीम 500 रुपये जुर्माना लगाती है। अगर कोई व्यक्ति दूसरी बाद पॉलिथीन प्रयोग करता पाया जाता है तो उस पर एक हजार रुपये जुर्माना लगाया जा रहा है। निगम की टीमों में सेक्टर-4, 5, 7, 9ए, 10, सदर बाजार, सब्जी मंडी आदि जगहों पर 600 लोगों पर जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन

नगर निगम के सफाई अधिकारी ब्रिजेंद्र शर्मा ने बताया कि नगर निगम सीमा में पॉलिथीन बेचना, रखना या प्रयोग करने पर पाबंदी लगाई हुई है। जो लोग इस नियम का पालन नहीं कर रहे हैं उन पर लगातार जुर्माना लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed