{"_id":"68700b70a30c21ce390232c7","slug":"60-villages-will-not-get-drinking-water-for-a-week-gurgaon-news-c-24-1-gr11004-116088-2025-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: 60 गांवों को एक सप्ताह तक नहीं मिलेगा पीने का पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: 60 गांवों को एक सप्ताह तक नहीं मिलेगा पीने का पानी
विज्ञापन
गौन्छी ड्रेन पर बनाया गया पुल टूटने से हुई परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
हथीन। पलवल और नूंह जिले के 60 गांवों और नूंह जिला सचिवालय में रहने वाली करीब तीन लाख की आबादी को अगले एक सप्ताह तक पीने के पानी की आपूर्ति नहीं मिल पाएगी। जन स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से संयम बनाए रखने की अपील की है। यह संकट फिरोजपुर राजपूत गांव के निकट गौन्छी ड्रेन पर बनाए गए पुल के टूटने के कारण उत्पन्न हुआ है। इसी पुल से दोनों जिलों की रेनीवाल जल परियोजना की मुख्य पाइपलाइन इंटर मीडिएट बूस्टिंग स्टेशनों तक जाती है।
पुल टूटने के साथ ही पाइपलाइन भी कई स्थानों से क्षतिग्रस्त हो गई है। इसके चलते फिरोजपुर राजपूत बूस्टर से 12 गांव, मंडकोला बूस्टर से 28 गांव और छपैड़ा बूस्टर से 19 गांव और जिला सचिवालय नूंह को पानी की सप्लाई पूरी तरह बंद हो गई है। जन स्वास्थ्य विभाग के जूनियर इंजीनियर गुरमेज सिंह ने बताया कि स्थिति से निपटने के लिए वैकल्पिक प्रबंध किए जा रहे हैं।