{"_id":"6a02297d62f895f46a0ad456","slug":"6-acres-of-government-land-in-baliyawas-village-free-from-encroachment-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-87655-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: बलियावास गांव में 6 एकड़ सरकारी भूमि अतिक्रमण मुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: बलियावास गांव में 6 एकड़ सरकारी भूमि अतिक्रमण मुक्त
विज्ञापन
गुरुग्राम। नगर निगम गुरुग्राम ने गांव बलियावास में बड़े स्तर पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाते हुए करीब 6 एकड़ सरकारी भूमि को अवैध कब्जों से मुक्त कराया। निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की और सरकारी जमीन को अपने कब्जे में लिया।
यह अभियान नगर निगम के सहायक अभियंता यतींदर और कनिष्ठ अभियंता जसविंदर के नेतृत्व में चलाया गया। नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि उक्त सरकारी भूमि पर अवैध कब्जों की शिकायतें लगातार मिल रही थीं, जिसके बाद जांच कर कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान अवैध निर्माणों और कब्जों को हटाकर लगभग 6 एकड़ भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। अधिकारियों ने कहा कि सार्वजनिक संपत्तियों और सरकारी भूमि की सुरक्षा नगर निगम की प्राथमिकता है। शहरभर में अवैध कब्जों के खिलाफ लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। ब्यूरो