फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   58th state level sports competitions postponed due to waterlogging

Gurugram News: जलभराव के कारण 58वीं राज्यस्तरीय खेल प्रतियोगिताएं स्थगित

Thu, 04 Sep 2025 07:56 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 04 Sep 2025 07:56 PM IST
विज्ञापन
58th state level sports competitions postponed due to waterlogging
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



गुरुग्राम। प्रदेश के अलग-अलग जिलों में आठ से 10 सितंबर 2025 तक आयोजित होने वाली 58वीं राज्यस्तरीय खेल प्रतियोगिताएं अब निर्धारित तिथियों पर नहीं हो सकेंगी। सेकेंडरी शिक्षा विभाग, हरियाणा की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि कई जिलों में जलभराव की समस्या को देखते हुए यह प्रतियोगिताएं फिलहाल स्थगित कर दी गई हैं।



जारी पत्र के अनुसार, फुटबॉल (अंडर-14, 17, 19 लड़के) की प्रतियोगिताएं जिला पानीपत में, एथलेटिक्स (अंडर-14, 17, 19 लड़कियों) की प्रतियोगिताएं जिला फरीदाबाद में और हॉकी (अंडर-14, 17, 19 गर्ल्स) की प्रतियोगिताएं जिला फतेहाबाद में आयोजित की जानी थीं लेकिन लगातार बारिश और जलभराव के कारण इन खेलों का आयोजन अभी संभव नहीं है।
विज्ञापन




विभाग ने स्पष्ट किया है कि प्रतियोगिताओं की नई तारीख जल्द ही घोषित कर दी जाएंगी और इसकी सूचना सभी जिलों तक पहुंचाई जाएगी। खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में प्रतियोगिताओं के स्थगित होने से निराशा है क्योंकि प्रतिभागी लंबे समय से इसकी तैयारी कर रहे थे। हालांकि, उम्मीद जताई जा रही है कि जैसे ही मौसम और परिस्थितियां सही होंगी, तो प्रतियोगिताओं की नई तारीख घोषित कर दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed