{"_id":"602aaf5b8ebc3ee93b724eda","slug":"54-of-health-workers-get-second-dose-of-corona-vaccine-gurgaon-news-noi5658714163","type":"story","status":"publish","title_hn":"54 फीसदी स्वास्थ्यकर्मर यों को लगी कोरोना टीके की दूसरी डोज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
54 फीसदी स्वास्थ्यकर्मर यों को लगी कोरोना टीके की दूसरी डोज
विज्ञापन
गुरुग्राम। कोरोना के खात्मे के लिए शुरू हुई टीकाकरण की प्रक्रिया के तहत सोमवार से वैक्सीन की दूसरी डोज देने का काम शुरू हुआ। इसके तहत पहले दिन सोमवार को 369 फ्रंटलाइन वर्कर्स को वैक्सीन की दूसरी डोज दी गई, जो तय लक्ष्य का 54 फीसदी रहा। विभाग ने सोमवार को 608 फ्रंटलाइन वर्कर्स में कोरोना के टीकाकरण का लक्ष्य रखा था, जिसमें से 369 को टीका लगाया गया।
जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. वीरेंद्र यादव व जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एमपी सिंह ने वजीराबाद शासकीय स्कूल में बनाए गए केंद्र पर वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाई। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 4 फरवरी से शुरू हुए टीकाकरण अभियान के दूसरे चरण के तहत अब तक 10 हजार से ज्यादा फ्रंटलाइन वर्कर्स को टीका लगाया जा चुका है। इसमें फ्रंटलाइन वर्कर्स के साथ ही हेल्थ वर्कर्स भी शामिल हैं। इसके साथ ही सोमवार को फ्रंटलाइन वर्कर्स में भी टीकाकरण की प्रक्रिया जारी रही।
इन विभागों से इतने कर्मियों को लगा टीका
सोमवार को जिले में 2902 फ्रंटलाइन वर्कर्स में कोरोना की पहली डोज दी गई, जबकि 4950 का लक्ष्य था। इसमें से नगर निगम में 1100 कर्मचारियों में टीकाकरण का लक्ष्य था, जिसमें से 398 को टीका लगाया गया। वहीं, 1000 पुलिसकर्मियों में से कुल 253 पुलिसकर्मियों को टीका लगाया गया। रेवेन्यू डिपार्टमेंट में 100 का लक्ष्य था, जिसमें से 5 कर्मचारियों ने टीका लगवाया। पंचायी राज विभाग में 300 कर्मचारियों को टीका लगाया जाना था, जिसमें से 50 कर्मचारियों को टीका लगाया गया।
विज्ञापन
वहीं, सीआरपीएफ के 400 जवानों में से 160 ने टीका लगवाया। बीएसएफ के 400 जवानों में से 163, आईआरबी के 400 में से लक्ष्य से ज्यादा 403 व एनएसजी के कुल 1000 सैनिकों में से लक्ष्य से कहीं ज्यादा 1334 जवानों ने टीकाकरण कराया। भोंडसी जेल में 200 कर्मचारियों में टीकाकरण का लक्ष्य था, जिसमें से 127 ने टीका लगवाया जबकि 50 स्वास्थ्यकर्मियों में से कुल 9 ने कोरोना का टीका लगवाया।