फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   50 thousand cheated by luring one lakh rupees

Gurugram News: एक लाख रुपये का लालच देकर 50 हजार ठगे

Fri, 21 Jul 2023 11:11 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jul 2023 11:11 PM IST
विज्ञापन
50 thousand cheated by luring one lakh rupees
500 के एक नोट के बदले दो हजार का नोट देने का किया वादा
विज्ञापन

पीड़ित ने काउंटर के पास पहुंचकर देखा तो निकली कागज की गड्डी


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। दो हजार रुपये के नोट बैंक में एक साथ जमा न होने का हवाला देकर ठगों ने 50 हजार रुपया जमा कराने जा रहे युवक को ठग लिया। ठगों ने उसे लालच दिया कि उनके पास दो हजार के 50 नोट हैं जिनको वह अपने 500 की गड्डी से बदल सकता है। लालच में आकर पीड़ित ने अपने रुपये उनको दे दिए और ठगों से वह गड्डी ले ली। बाद में देखने पर पता चला कि जिसे वह नोटों की गड्डी समझ रहा है, वह रद्दी कागज हैं। डीएलएफ फेस वन थाना पुलिस अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार राजस्थान के भरतपुर के रहने वाले राजेश कुमार ने बताया कि उनका परिवार मजदूरी का काम करता है। एक जगह काम का भुगतान उनको मिला था। जिसमें से 20 हजार रुपये खर्च के लिए रखने के बाद 50 हजार रुपये यूनियन बैंक के खाते में डालने के लिए डीएलएफ फेस एक की शाखा में चला गया। वहां पर पैसा जमा करने के लिए स्लिप भर रहा था।
विज्ञापन

उसी दौरान दो युवक उसके पास आए और बोले कि उनके पास दो हजार के 50 नोट हैं। जिनको बैंक में एक साथ नहीं जमा किया जा सकता है। वह चाहे तो 50 हजार रुपये देकर उनके पास जो एक लाख रुपये हैं वह ले सकता है। ठगों ने उसे रूमाल में लपेट कर पैसे दे दिए। जब काउंटर के पास उन्होंने रूमाल खोलकर देखा तो उसमें कागज की गड्डी थी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेक्टर 10 थाना पुलिस ने कहा कि बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed