फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   4.93 lakhs cheated in the name of sending cement for the construction of ashram

Gurugram News: आश्रम के निर्माण के लिए सीमेंट भेजने के नाम पर 4.93 लाख ठगे

Wed, 03 Sep 2025 12:19 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 03 Sep 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
4.93 lakhs cheated in the name of sending cement for the construction of ashram
गुरुग्राम। जालसाज ने ऋषिकेश में आश्रम के निर्माण के लिए सीमेंट भेजने के नाम पर एक युवक से 4.93 लाख रुपये की ठगी की। पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने साइबर अपराध थाना मानेसर में अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

आईएमटी मानेसर के सेक्टर-6 निवासी हरिशंकर झा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी संस्था दिव्य आश्रम ट्रस्ट का ऋषिकेश में आश्रम का निर्माण चल रहा है। इसके लिए उन्हें सीमेंट की जरूरत थी। सीमेंट मंगवाने के लिए उन्होंने गूगल पर नंबर सर्च किया तो वहां से उन्हें सीमेंट के लिए राकेश शर्मा का मोबाइल नंबर मिला। इस नंबर पर कॉल करने के बाद सीमेंट का रेट तय हो गया और अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड के नाम से 5 अगस्त को दो लाख रुपयों का भुगतान आरटीजीएस के माध्यम से और 6 अगस्त को 2.93 लाख रुपयों का भुगतान एनईएफटी के माध्यम से किया गया।
विज्ञापन

रुपयों का भुगतान किए जाने के बाद राकेश शर्मा का मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। हरिशंकर झा ने बताया कि जब उन्होंने राकेश शर्मा को मैसेज भेजा तो उसका भी जवाब नहीं दिया। इसके बाद हरिशंकर झा को अपने साथ ठगी होने का एहसास होने पर पुलिस को शिकायत दी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed