{"_id":"643d8ea2d15f844ce905cca6","slug":"461-new-corona-infected-were-found-gurgaon-news-c-1-1-441530-2023-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: 461 नए कोरोना संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: 461 नए कोरोना संक्रमित मिले
विज्ञापन
जिले के विभिन्न इलाकों को कंटेनमेंट जोन घोषित करने की तैयारी
- स्वास्थ्य विभाग ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। जिले में सोमवार को 461 कोरोना के नए मामले प्रकाश में आए। कोरोना संक्रमण के बढ़ रहे मामलों को देखते हुए पाबंदियों की भी शुरूआत हो गई है। जिले के कुछ इलाकों में कंटेनमेंट जोन बनाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने जिला प्रशासन को पत्र लिखा है।
कोरोना संक्रमण के लगातार बढ़ रहे मामलों के बावजूद लोग संभलने का नाम नहीं ले रहे है। बाजार, मॉल, मल्टीप्लेक्स और सार्वजनिक जगहों पर लोग न ही मास्क लगाए नजर आ रहे हैं और न ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर रहे हैं। ये ही मुख्य कारण है की कोरोना के बढ़ते संक्रमण में इजाफा देखने को मिल रहा है। जल्द ही लोग कोरोना महामारी को लेकर संजीदा नहीं हुए तो हालात एक बार फिर विपरीत हो सकते हैं।
सोमवार को 295 मरीज स्वस्थ होकर अपने घरों को वापस लौटे हैं। 20 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं, 2,421 कोरोना मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से संक्रमण की तेज गति को देखते हुए पिछले 24 घंटों में 2,814 लोगों की जांच की गई है। इनमें से आरटीपीसीआर की संख्या 1471 और एंटीजन 1343 टेस्ट की संख्या है। सोमवार को संक्रमण दर 16.38 प्रतिशत दर्ज की गई है। जिससे स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ आम नागरिकों की भी मुश्किलें बढ़ गई हैं। गुरुग्राम के विभिन्न इलाकों में कोरोना संक्रमित मिलने की वजह से इन्हें कंटेनमेंट जोन घोषित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने जिला प्रशासन को पत्र लिखा है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पालम विहार में छह, सेक्टर -69 टयूलिप में तीन, सेक्टर-67 में चार, सेक्टर-9 ए और सेक्टर - 28 में तीन-तीन कोरोना संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन
-- --
79 साल के वृद्ध में मिला एच-3एन-2 का लक्षण
जिले में इन्फ्लूएंजा टाइप बी पॉजिटिव से संक्रमित एक और नया मामला सामने आया है। 79 वर्षीय एक वृद्ध में ये लक्षण मिले हैं। उन्हें इलाज के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है। सुरक्षा के लिहाज से सिविल हॉस्पिटल के एक पूरे वार्ड को आरक्षित किया गया है। मरीजों की जांच के किट भी आवश्यकतानुसार उपलब्ध है। वहीं, 300 सदस्यीय आरआरटी टीम भी अलर्ट मोड में है।
-- --
एहतियाती कदम के रूप में लोग भीड़-भाड़ वाली जगह में जाने से बचे। आवश्यक कार्य हो तभी मास्क लगाकर घर से बाहर जाए। पिछले दो सप्ताह से कोरोना तेजी से अपना पांव पसार रहा है। बदलते मौसम के चलते इन दिनों तेज बुखार, सिरदर्द, गले में खराश, लगातार खांसी, थकान, बदन में दर्द होने पर अपने निजी डॉक्टर से सलाह ले। इसी के साथ लोग खुद ही कोरोना के प्रति सचेत नहीं हुए तो आने वाले समय में मुश्किल बढ़ सकती है। - वरिष्ठ डॉ. अरुण सरोहा