{"_id":"6925ff804797c40a5e0e33ea","slug":"45-thousand-cheated-on-the-pretext-of-delivering-noc-to-home-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-73058-2025-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: एनओसी घर पहुंचाने का झांसा देकर 45 हजार ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: एनओसी घर पहुंचाने का झांसा देकर 45 हजार ठगे
विज्ञापन
गुरुग्राम। ठगों ने गाड़ी की एनओसी घर पहुंचाने के लिए पेटीएम से दो रुपये लेने के बाद खाते से 45 हजार 300 रुपये निकाल लिए। पीड़ित की शिकायत पर साइबर अपराध दक्षिण थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
बेहरामपुर गांव निवासी मोहन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बृहस्पतिवार को उनके पास एक अनजान नंबर से फोन आया था। फोन पर बात करने वाले व्यक्ति ने कहा कि उनकी गाड़ी की एनओसी आ गई है। उसने कहा कि वह एक लिंक भेज रहा है। लिंक पर जाकर दो रुपये पेटीएम कर दो, उसके बाद एनओसी शाम तक घर आ जाएगी। उन्होंने लिंक पर जाकर दो रुपये पेटीएम कर दिए। शाम तक एनओसी नहीं आने पर उन्होंने उस नंबर पर कॉल की तो नंबर बंद आ रहा था। थोड़ी देर बाद उनके खाते से 45 हजार 300 रुपये निकल गए। संवाद