फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   43 new cases of corona in gurugram today

2 माह बाद न्यूनतम स्तर पर पहुंची गुरुग्राम में कोरोना के नए मरीजों की संख्या

Mon, 03 Aug 2020 06:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2020 06:39 PM IST
विज्ञापन
43 new cases of corona in gurugram today
गुरुग्राम। कोरोना संक्रमण के मामले में जिले की स्थिति दिनोंदिन सुधर रही है। स्थिति यह है कि सोमवार को गुरुग्राम में कोरोना के नए मरीजों की संख्या 50 से भी कम रही। सोमवार को सिर्फ 43 नए मरीज आए, पिछले दो माह में 1 दिन में कोरोना मरीजों की यह सबसे न्यूनतम संख्या है। इससे पहले 27 मई को जिले में सबसे कम 68 मरीज सामने आए थे, इसके बाद से मरीजों की संख्या एक बार बड़ी तो फिर उसमें रोक नहीं लग पाई।
विज्ञापन

सोमवार को 43 नए संक्रमित सामने आए जबकि 100 मरीजों को स्वस्थ घोषित किया गया। सोमवार को भी एक भी मरीज की मौत नहीं हुई। इसी के साथ जिले में अब तक कोरोना की चपेट में आ चुके कुल मरीजों की संख्या 9288 तक पहुंच गई है, जिसमें से 8338 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में संक्रमितों के स्वस्थ होने का अनुपात करीब 90 फीसदी पर पहुंच गया है। अब जिले में महज 826 मरीज ही उपचाराधीन हैं, जिसमें से 648 मरीज होम आइसोलेट हैं। इन मरीजों की स्थिति ठीक बताई जा रही है। उपचाराधीन कुल मरीजों में से 5 मरीज जिला कोविड अस्पताल, 67 मरीज जिला कोविड हेल्थ सेंटर व 106 मरीज कोविड केयर सेंटर में उपचाराधीन हैं।
विज्ञापन

707 लोगों की हुई जांच
सोमवार को जिले में 707 लोगों की कोविड-19 जांच की गई, जिसमें 264 नमूने निजी लैब में भेजे गए जबकि 443 नमूनों की जांच शासकीय लैब व एंटीजन किट के जरिए की गई। अब तक जिले में 1 लाख 7632 लोगों की जांच की जा चुकी है, जिसमें से 97637 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं, 9288 मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं जबकि 123 लोगों की जांच रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed