फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   42 lakhs were cheated from girl students in the name of getting admission in medical college

Gurugram News: मेडिकल कॉलेज में एडमिशन कराने के नाम पर छात्राओं से 42 लाख ठगे

Wed, 11 Oct 2023 12:25 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 11 Oct 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
42 lakhs were cheated from girl students in the name of getting admission in medical college
दाखिला कराने पहुंचे छात्र को कालेज में ठगी की हुई जानकारी
विज्ञापन


करार के तहत लिया था पैसा अब कार्यालय किया बंद


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-50 थाना क्षेत्र में मेडिकल कॉलेज में दाखिला दिलाने के नाम पर दो छात्राओं से 42 लाख रुपये की ठगी किए जाने का मामला सामने आया है। शिकायत मिलने पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार राजस्थान के चूरू निवासी डिंपल ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि वह अपनी दोस्त चरखी दादरी की साक्षी के साथ सीकर राजस्थान में रहकर नीट की तैयारी कर रही थी। इस दौरान वह एमबीबीएस में दाखिला लेने के लिए मेडिकल कॉलेज की तलाश कर रहे थे। उन्हें पता लगा कि गुरुग्राम के सेक्टर-49 स्थित स्पेज आई टेक टावर में स्थित संकल्प एम्प्लॉयमेंट ऑफिस की तरफ से मेडिकल कॉलेज में दाखिला कराया जाता है। उसने इस एम्पलॉयमेंट ऑफिस में संपर्क किया। यहां उनकी बात मंजीत सिंह, रघुवीर सिंह, आदित्य मौर्या से हुई। जिन्होंने खुद को सेक्टर-50 का निवासी बताया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वह पश्चिम बंगाल के श्री रामकृष्णा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस कॉलेज में उनका एडमिशन करा देंगे। इसके लिए उन्होंने 45 लाख 56 हजार रुपए की मांग की और दोनों पक्षों में करार हो गया। करार के समय डिंपल और साक्षी ने उन्हें 6-6 लाख रुपए के चेक दे दिए। इसके अलावा उनसे नकद व पेटीएम के जरिए रुपये भी लिए गए। आरोपियों ने उनसे बकाया राशि दाखिले के वक्त दिए जाने की बात कही। बाद में आरोपियों ने उन्हें बताया कि उनके एडमिशन के लिए 30 सितंबर की तारीख मिल गई है। इस दिन उन्हें दुर्गापुर कॉलेज में पहुंचना है। यहां जाने से पहले आरोपियों ने उनसे 29 सितंबर को अपने कार्यालय में 15-15 लाख रुपये ले लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रुपये लेने के बाद आरोपियों ने उनसे दुर्गापुर कॉलेज में मिलने की बात कही। जब डिंपल और साक्षी दुर्गापुर पहुंचे और कॉलेज स्टाफ से बात की तो पता लगा कि इस तरह के कोई दाखिले कॉलेज में नहीं होते हैं। इसके बाद वह वापस गुरुग्राम आए जहां वह संकल्प एम्प्लॉयमेंट ऑफिस पहुंचे, लेकिन यह ऑफिस बंद हो चुका था। इस पर उन्होंने अपने साथ हुई ठगी की शिकायत पुलिस को दी। सेक्टर-50 थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed