{"_id":"5ae07f184f1c1b85028b65f3","slug":"41524662040-gurgaon-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार दो युवकों ने कंपनी निदेशक से की मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवार दो युवकों ने कंपनी निदेशक से की मारपीट
Updated Wed, 25 Apr 2018 06:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक सवार दो युवकों ने कंपनी निदेशक से की मारपीट
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। रुपयों के लेनदेन में बाइक सवार दो युवकों ने गाड़ी में जा रहे कंपनी निदेशक को रुकवाकर मारपीट की। आरोप है कि दोनों युवकों ने उन पर बंदूक भी तान दी थी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार एसएल टॉवर एमजी रोड निवासी संजीव ने शिकायत में कहा कि वह एक्सट्रीम परफ्यूम कंपनी मानेसर में निदेशक के पद पर तैनात हैं। उनकी कंपनी ने अमृतसर निवासी राजीव नाम के व्यक्ति को 8.40 लाख रुपये का सामान दिया था। 22 अप्रैल को वह रुपये लेने अमृतसर गया था, जहां उन दोनों के बीच झगड़ा हो गया। थाने में उनका समझौता हो गया था। मंगलवार दोपहर को संजीव गाड़ी से साउथ सिटी की तरफ चले थे कि बाइक सवार दो युवकों ने उनकी गाड़ी रुकवा ली और उनसे मारपीट की। आरोप है कि दोनों युवकों ने राजीव को रुपये वापस न करने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
----