फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   41 lakhs cheated on the pretext of profit in the stock market

Gurugram News: शेयर बाजार में मुनाफे का झांसा देकर 41 लाख ठगे

Thu, 23 May 2024 12:19 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 23 May 2024 12:19 AM IST
विज्ञापन
41 lakhs cheated on the pretext of profit in the stock market
केस दर्ज कर मामले की जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। शेयर बाजार में निवेश करने पर अच्छे मुनाफे का झांसा देकर साइबर ठग ने एक व्यक्ति ने करीब 41 लाख रुपये ठग लिए। शिकायत पर साइबर थाना पुलिस पश्चिम ने केस दर्ज कर लिया है।
सेक्टर 10ए निवासी सतीश कुमार मलिक ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि सोशल मीडिया पर शेयर बाजार में निवेश करने पर अच्छा रिटर्न मिलने का एक विज्ञापन देखा था। इसके बाद व्हाट्सएप ग्रुप टाटा इन्वेस्टमेंट क्लब से जुड़ गया। इसमें लोग शेयर में पैसा लगाने और मुनाफे को लेकर चर्चा कर रहे थे। आरोपियों ने शेयर बाजार में पैसे लगाने के लिए उन्हें प्रेरित किया। आरोपी एक अलग से वीआईपी कंसल्टिंग ग्रुप नाम से व्हाट्सएप ग्रुप चला रहा था और एक संस्थागत निवेशक के रूप में आमंत्रित किया। आरोपियों ने निवेश के नाम पर 6 अलग-अलग लेनदेन के माध्यम से कई बैंक खातों के माध्यम से 41.21 लाख रुपये की धोखाधड़ी की। उन्होंने बताया कि बीच में उन्हें निवेश किए गए पैसे पर मिले लाभांश भी दिया गया। इसके बाद आरोपी ने पैसे नहीं दिए। जब पैसे निकालने का प्रयास किया तो एप बंद हो गया।
विज्ञापन

----

युवक से 87,384 रुपये ठगे
गुरुग्राम। शेयर बाजार में निवेश करने पर एक दिन में मूलधन को तीन गुना करने का झांसा देकर ठगों ने एक व्यक्ति से 87,384 रुपये की धोखाधड़ी कर ली। शिकायत पर साइबर क्राइम थाना पुलिस वेस्ट ने केस दर्ज कर लिया है। गुप्ता काॅलोनी निवासी जितेंद्र बल्हारा ने एक अप्रैल को टेलीग्राम पर विज्ञापन देखा, जिसमें कुछ निवेश योजना को दिखाया गया था, जहां एक ही दिन में पैसे को दोगुना या तिगुना कर सकते थे। टेलीग्राम की जांच की और व्हाट्सएप पर संदेश डाला। आरोपी ने अपना परिचय गुजरात निवासी कुणाल बताया। आरोपी ने कहा कि उन्हें लाभ पर 25 फीसदी का भुगतान करना होगा। इस पर पहले पीड़ित ने 20,000 रुपये दिया। इस पर पीड़ित को लाभ के पैसे दिए गए। इसके आद आरोपी ने कहा कि उसे सॉफ्टवेयर टैक्स का भुगतान करना होगा और 26,620 रुपये 18 फीसदी जीएसटी के साथ मांगा। पीड़ित ने आरोपी की बातों में आकर 87,384 रुपये का निवेश किया। इसके बाद पीड़ित को मूलधन भी नहीं मिला। पुलिस ने धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

---
क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के नाम पर 99,727 रुपये ठगे
गुरुग्राम। क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के नाम पर साइबर ठगों ने 99,727 रुपये ठग लिए। शिकायत पर साइबर थाना पुलिस मानेसर ने केस दर्ज कर लिया है। आईएमटी में एक निजी कंपनी के कर्मचारी मंजीत यादव ने बताया कि पांच मार्च को एक युवक का फोन आया और बैंककर्मी बनकर क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा दिया। इसके बाद पीड़ित के पास दो ओटीपी आया और आरोपी को बता दिया। इसके बाद खाते से 99727 रुपये कट गए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed