फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   40 thousand devotees visited Shitala Mata

Gurugram News: 40 हजार श्रद्धालुओं ने किए शीतला माता के दर्शन

Wed, 03 Apr 2024 02:12 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 03 Apr 2024 02:12 AM IST
विज्ञापन
40 thousand devotees visited Shitala Mata
चैत्र मेले में 24 घंटे खुला है दरबार, बच्चों का मुंडन कराने कई राज्यों से पहुंच रहे लोग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। चैत्र मेले में पिछले चार दिनों से श्रद्धालु माता शीतला के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। सोमवार रात से मंगलवार सुबह तक करीब 40 हजार श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन किए। शीतला अष्टमी के साथ- साथ बसौड़ा भी होने के कारण श्रद्धालुओं ने घरों से लाए पकवान माता को अर्पित किए। चैत्र के महीने की शुरुआत के आठ दिनों तक बसौड़ा मनाए जाने की परंपरा हरियाणा में हैं। दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पंजाब तक के ग्रामीण परिवार माता शीतला को कुलदेवी मानते हैं। चैत्र के महीने में बच्चों के मुंडन, नवविवाहित जोड़ों के साथ परिवार के सदस्य और रिश्तेदार माता के दर्शन के लिए आते हैं। मुंडन हॉल में पिछले चार दिनों में करीब छह हजार लोगाें ने बच्चों के मुंडन कराए। 24 घंटे माता शीतला का दरबार खुला है। देर रात आने वाले भक्तों की तादाद भी अच्छी खासी है। परंपरा के अनुसार गांवों से आने वाले लोग रात्रि विश्राम कर माता के सुबह के दर्शन करने के बाद अपने घरों में लौटते हैं।
शीतला माता के नए मंदिर का निर्माण हो रहा है। इस कारण मंदिर परिसर का करीब 80 प्रतिशत हिस्सा बंद है। इस समय लोग पार्किंग और मेले वाले क्षेत्र या मुंडन हॉल के पास रुक कर भजन कीर्तन कर रहे हैं।
विज्ञापन

मंदिर में आने वाले ग्रामीण श्रद्धालुओं के कारण मेला परिसर गुलजार है। मंदिर के आस-पास के इलाके में दिन और रात का फर्क खत्म हो गया है। श्रद्धालु मन्नत के धागे बांधकर परिक्रमा करते नजर आए। मंदिर परिसर में ईंट से घर बनाकर घर के लिए मन्नत मांगने की परंपरा का निर्वाह भी करते नजर आए। मंदिर के अधिकारी यज्ञ दत्त शर्मा ने बताया कि मंदिर के सत्संग हॉल से लेकर हर हिस्से पर सीसीटीवी से नजर रखी जा रही है। यहां 46 कैमरे लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवरात्र के पहले दिन उपायुक्त करेंगे कलश स्थापना
मंदिर में नवरात्र के दौरान कलश स्थापना और दुर्गा सप्तशती के पाठ का आयोजन किया जाएगा। नौ अप्रैल को पहले दिन कलश स्थापना और पूजन मंदिर के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी उपायुक्त निशांत कुमार यादव करेंगे। मंदिर के अधिकारी ने बताया कि नवरात्रों के दौरान मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या को ध्यान में रखते हुए व्यवस्था चाक चौबंद रखी जाएगी। कई संगठन इस दौरान मंदिर परिसर में कैंप लगाएंगे।



सुरक्षा के लिए 500 जवान तैनात

मेले में आने वाली भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के लिए 500 जवानों को तैनात किया गया है। इसमें निजी सुरक्षा गार्ड से लेकर होमगार्ड भी शामिल हैं। यहां पर लगने वाले जाम को देखते हुए ट्रैफिक इंस्पेक्टर व जवानों की अतिरिक्त तैनाती की गई। मेले में आने वाले हर श्रद्धालु की सुरक्षा को लेकर वहां पर बनाई चौकी व सेक्टर पांच थाना पुलिस के साथ वेस्ट जोन के अन्य थानों से कर्मियों को तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed