फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   40 applications received for the post of District President of Congress

Gurugram News: कांग्रेस के जिला अध्यक्ष पद के लिए आए 40 आवेदन

Tue, 17 Jun 2025 12:55 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 17 Jun 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
40 applications received for the post of District President of Congress
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन




गुरुग्राम। कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत गुरुग्राम में भी जिला प्रधान के लिए प्रक्रिया चल रही है। जिलाध्यक्ष पद के लिए आवेदन लेने के बाद अब इस पद को पाने के लिए कई नेता जोर आजमाइश में लग गए हैं।
कांग्रेस पार्टी शहरी और ग्रामीण दो जिलाध्यक्ष बनाएगी। इसके लिए 40 से ज्यादा कांग्रेसियों ने दोनों पदों के लिए आवेदन किए हैं। हालांकि, केंद्रीय स्तर पर ही उम्र सीमा 35 से 55 के बीच तय होने से इन कार्यकर्ताओं के आवेदन स्वत: ही खारिज हो जाएंगे। पार्टी एक ऐसे चेहरे की तलाश में है, जो न केवल स्थानीय स्तर पर लोकप्रिय हो, बल्कि कार्यकर्ताओं के बीच संतुलन भी बना सके। 18 जून को एक बार फिर कार्यकर्ताओं से फीडबैक लेंगे। इसमें कार्यकर्ताओं से आवेदन करने वाले नेताओं के बारे में फीडबैक लिया जाएगा। बैठक के बाद एआईसीसी आब्जर्वर छह नेताओं के नाम फाइनल करेंगे। इसमें तीन शहरी और तीन ग्रामीण के लिए होंगे। नामों की लिस्ट 20 के बाद केंद्रीय समिति को भेजी जाएगी और 30 जून तक दोनों पद के लिए चयन हो सकता है।
विज्ञापन



महिला विंग की अध्यक्ष बनीं पूजा शर्मा



कांग्रेस पार्टी ने संगठन सृजन अभियान के तहत शुक्रवार को हरियाणा के विभिन्न जिलों में महिला विंग के अध्यक्षों के नामों की घोषणा की। पार्टी ने गुरुग्राम शहर से एडवोकेट पूजा शर्मा को लगातार तीसरी बार विंग का अध्यक्ष बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed