{"_id":"60c4ba928ebc3e791a3664b7","slug":"4-died-due-to-corona-infection-in-the-district-17-new-patients-came-gurgaon-news-noi5870532117","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमण के चलते 4 मरीजों की मौत, 17 नए मरीज आए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संक्रमण के चलते 4 मरीजों की मौत, 17 नए मरीज आए
विज्ञापन
गुरुग्राम। जिले में कोरोना संक्रमण की स्थिति नियंत्रण में आ चुकी है। अब रोजाना आने वाले नए संक्रमितों की संख्या में कमी के कारण जिले का रिकवरी रेट बढ़ रहा है तो अब मरने वालों का आंकड़ा भी कम होने लगा है। इसी क्रम में शनिवार को महज 17 नए मरीज आए तो संक्रमण के चलते चार मरीजों की मौत भी हुई। शनिवार को 54 मरीजों को स्वस्थ घोषित किया गया।
शनिवार को चार मरीजों की मौत होने के साथ ही मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 870 पर पहुंच गया है। इसी के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1 लाख 80 हजार 475 पर पहुंच गई है, जिसमें से 1 लाख 79194 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। इस समय जिले के अस्पतालों में सिर्फ 30 लोगों का इलाज चल रहा है तो वहीं, 381 संक्रमित होम आइसोलेशन में रह रहे हैं।
पिछले 24 घंटे में कोरोना जांच के लिए जिले में 4010 नमूने लैब में भेजे गए हैं, जिसमें से 3086 की रैपिड एंटीजन किट के जरिए जांच की जाएगी जबकि 924 नमूनों की आरटी-पीसीआर जांच की जाएगी। इसी के साथ कुल जांच की संख्या अब बढ़कर 15 लाख 73 हजार 768 पर पहुंच चुकी है। हालांकि, शनिवार को 1822 लोगों को कोविड जांच रिपोर्ट का इंतजार था।