{"_id":"65e38ad2287406ff930d6784","slug":"4-criminals-arrested-for-robbing-by-luring-massage-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-26534-2024-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: मसाज का लालच देकर लूटने वाले 4 बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: मसाज का लालच देकर लूटने वाले 4 बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन
सेक्टर-39 में दिया था वारदात को अंजाम, लूटी गई कार व तीन मोबाइल बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। मसाज का लालच देकर लूटने वाले गैंग का भंडाफोड़ कर पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। एक पीड़ित की तरफ से पुलिस को मिली शिकायत के बाद मामले का खुलासा हुआ। पीड़ित ने पुलिस को बताया था कि उसकी एक युवक से मसाज की बात हुई थी। उसने स्पा सेंटर में मसाज व अन्य सेवाओं का लालच देकर बुलाया। वह कार से मसाज कराने पहुंचा तो यहां पर उसके तीन साथियों ने बंधक बनाकर मारपीट की और गाड़ी व मोबाइल फोन लूटकर भाग गए।
झाड़सा चौकी पुलिस को पीड़ित ने शिकायत में बताया कि गूगल से लिए नंबर पर स्पा सेंटर पर मसाज करवाने की बात की और कार से सेक्टर-39, गुरुग्राम में पहुंच गया। जहां पर मसाज करवाने की बात करने वाले युवक ने उसका मोबाइल छीन लिया और उसके दो साथियों ने गाड़ी में पीछे खींचकर मारपीट की और बंधक बनाकर गाड़ी में इधर-उधर घुमाते रहे। इसके बाद फोन-पे का पासवर्ड पूछकर मोबाइल व गाड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया। वारदात के खुलासे के लिए पुलिस की चार टीमें लगाई गईं। पुलिस टीमों ने साइबर सेल की मदद से वारदात को अंजाम वाले 4 आरोपियों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार कर लिया। जिनकी पहचान नवीन उर्फ सोनू, निवासी गांव पीथावाली ढाणी, अनिल उर्फ लीला, निवासी गांव गोपालपुर, साहिल यादव, निवासी गांव बखराना जिला कोटपूतली, राजस्थान और पवन उर्फ लंबू, निवासी गांव समसपुर, जिला चरखी दादरी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन मोबाइल व लूटी गई कार बरामद की है।
एक आरोपी राजस्थान का हिस्ट्रीशीटर
पुलिस के मुताबिक आरोपी अनिल उर्फ लीला राजस्थान पुलिस का हिस्ट्रीशीटर है। इसके खिलाफ विभिन्न थानों में लूट, फिरौती, आर्म्स एक्ट के 10 मुकदमे दर्ज हैं।