{"_id":"66aaab8951662de3b00cb6c1","slug":"365-lakhs-cheated-from-a-woman-on-the-pretext-of-part-time-job-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-36063-2024-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: पार्ट टाइम नौकरी का झांसा देकर महिला से 3.65 लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: पार्ट टाइम नौकरी का झांसा देकर महिला से 3.65 लाख ठगे
विज्ञापन
आरोपियों ने टेलीग्राम एप पर टास्क पूरा करने पर पैसे कमाने का दिया था झांसा
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। पार्ट टाइम नौकरी का झांसा देकर साइबर ठगाें ने एक महिला से 3.65 लाख रुपये ठग लिए। आरोपियों ने टेलीग्राम एप पर टास्क देकर पैसे कमाने का झांसा दिया था। शिकायत पर साइबर थाना पुलिस पश्चिम ने केस दर्ज कर लिया है।
राजेंद्र पार्क निवासी ज्योति पाठक ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि 22 फरवरी को मोबाइल पर एक मैसेज मिला था। जिसमें बताया गया था कि कुछ टास्क पूरा कर घर बैठे अतिरिक्त पैसे कमा सकते हैं। इसके बाद पीड़िता को एक टेलीग्राम लिंक दिया गया। आरोपी ने कहा कि कुछ टास्क करने पर मुनाफा मिलेगा। टास्क पूरा कराने के बाद आरोपी ने वीईआपी ग्रुप का लिंक दिया जो कि प्रीपेड टास्क करवाता था। पीड़िता ने पहले 30,000 रुपये से काम शुरू किया। कुछ मुनाफा दिखाया गया और बताया गया कि मुनाफे के पैसे मिलेंगे। पीड़िता का कहना है कि झांसा देकर साइबर ठगों ने और पैसे डलवा दिए। 23 फरवरी को 3,35,000 रुपये और लगा दिया। पीड़िता का कहना है कि कुछ दिन बाद पैसे निकालने का प्रयास किया तो आरोपी और पैसों की मांग करने लगे। बाद में फोन उठाना बंद कर दिया और ग्रुप से बाहर कर दिया। इसके बाद पुलिस में शिकायत दी।
--
स्टॉक मार्केट में निवेश के नाम पर छह हजार ठगे
गुरुग्राम। रतिया फतेहाबाद निवासी रेनू सेक्टर-10ए गुरुग्राम में रहती हैं। पीड़िता ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि टेलीग्राम एप पर संदेश मिला। आरोपियों ने वीडियो और सदस्यता को पसंद करने और पैसा निवेश करने के लिए राजी (स्टॉक मार्केटिंग) कर लिया। आरोपियों ने बताया कि स्टॉक मार्केट में निवेश करने पर ज्यादा मुनाफा मिलेगा। 11 जून को 6,600 रुपये आरोपियों द्वारा दिए खाते में भेज दिया। साइबर थाना पुलिस पश्चिम केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
-- -
पिता का जानकार बताकर 26 हजार ठगे
गुरुग्राम। साइबर ठग ने पिता का जानकार बताकर युवती से 26 हजार रुपये ठग लिए। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। लक्ष्मण विहार निवासी श्रुति शर्मा ने साइबर थाना पुलिस वेस्ट को दी शिकायत में बताया कि दो जुलाई की रात आठ बजे एक कॉल आया था। आरोपी ने पिता का जानकार होने का दिखावा किया और कहा कि उसके पिता के खाते में 3000 रुपये ट्रांसफर करने हैं, लेकिन ऐसा नहीं कर पा रहा है। आरोपी ने कहा कि तुम्हारे खाते में पैसे भेज दे रहा है। आरोपी ने 10 रुपये पुष्टि के लिए भेजा। आरोपी को 2990 रुपये ट्रांसफर करने थे लेकिन गलती से 29090 भेज दिए दिए हैं। आरोपी ने पहले 10,000 रुपये और फिर 16,000 रुपये वापस करने को कहा। पीड़िता उसकी बातों में आ गई और 26 हजार रुपये भेज दिए। पैसे भेजने के बाद पता चला कि उसके बैंक खाते में पैसे ही नहीं आए और पैसे जमा होने के फर्जी एसएमएस आए थे। पीड़िता ने गलती का अहसास होते ही कहा कि उसे पैसे नहीं मिले हैं। इस पर आरोपी ने कहा कि चिंता मत करो मैं पैसे भेज दूंगा। इसके बाद मोबाइल बंद कर लिया। ब्यूरो