फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   3401 applications have been received so far for the foundation examination

Gurugram News: बुनियाद परीक्षा के लिए अब तक आए 3401 आवेदन

Sat, 06 Dec 2025 12:38 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 06 Dec 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
3401 applications have been received so far for the foundation examination
आवेदन प्रक्रिया 16 दिसंबर तक जारी रहेगी
विज्ञापन





स्वरांजलि
गुरुग्राम।
जिले में बुनियाद परीक्षा के लिए अब तक 3401 आवेदन आ चुके हैं। शिक्षा विभाग के अनुसार आवेदन प्रक्रिया 16 दिसंबर तक जारी रहेगी, जबकि लेवल-1 परीक्षा 24 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा वर्ष 2025 -27 के बैच के चयन के लिए आयोजित की जा रही है। जिन विद्यार्थियों के पिछले परिणाम उम्मीद से कम रहे हैं, उनके लिए यह एक बड़ा अवसर माना जा रहा है। परीक्षा में 60 प्रतिशत से कम अंक पाने वाले छात्रों के लिए विशेष सुधार कार्यक्रम भी चलाया जाएगा।

बुनियाद कार्यक्रम स्कूल शिक्षा विभाग व हरियाणा सरकार की ओर से विकल्प फाउंडेशन के माध्यम से विद्यार्थियों को सक्षम व प्रशिक्षित करने के लिए शुरू किया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाना व उनमें वैज्ञानिक दृष्टिकोण की नींव डालना है। विकल्प संस्थान की ओर से बुनियाद कार्यक्रम के अंतर्गत नौवीं कक्षा से ही विद्यार्थियों को जेईई व नीट की तैयारी कराई जाती है।
विज्ञापन


लेवल-1 के बाद लेवल-2 व लेवल-3 की परीक्षा भी ली जाएगी। तीन दिन की ऑफलाइन कोचिंग और तीन दिन की ऑनलाइन कोचिंग का प्रावधान भी रखा गया है ताकि बच्चे बेहतर प्रदर्शन कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन




बुनियाद परीक्षा का शेड्यूल
लेवल-1 एडमिट कार्ड 17 दिसंबर
लेवल-1 परीक्षा 24 दिसंबर
लेवल-1 परिणाम 20 जनवरी 2026
लेवल-2 परीक्षा 30 जनवरी 2026
लेवल-2 परिणाम 25 फरवरी 2026
लेवल-3 परीक्षा 3 अप्रैल 2026
लेवल-3 परिणाम 5 मई 2026
काउंसलिंग व प्रवेश 7 मई 2026
कक्षाओं का प्रारंभ 15 मई 2026


गुरुग्राम के चार ब्लाॅकों में आए आवेदन

गुरुग्राम 1773
सोहना 805
फर्रुखनगर 435
पदौदी 388


बुनियाद परीक्षा के लिए अब तक 3401 आवेदन आ चुके हैं। विज्ञान विषय में यह परीक्षा विद्यार्थियों को उच्च कक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन करने की दिशा में तैयार करती है।
- सुरेंद्र लोचब, जिला विज्ञान विशेषज्ञ, गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed