फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   33% work of service lane is complete

Gurugram News: सर्विस लेन का काम 33 फीसदी पूरा

Tue, 02 Sep 2025 12:42 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 02 Sep 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
33% work of service lane is complete
द्वारका एक्सप्रेसवे के साथ बनाई जा रही, सेक्टरों के लोगों को मिलेगी राहत
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। द्वारका एक्सप्रेसवे के साथ लगती सर्विस लेन का काम करीब 33 फीसदी पूरा हो गया है। सर्विस रोड बनने से एक्सप्रेसवे के दोनों ओर के कई सेक्टरों के लोगों के साथ बिल्डरों को भी लाभ मिलेगा। इस दौरान रोड कनेक्टिविटी के मिसिंग पॉइंट्स पर भी काम किया जाएगा।
दिल्ली से खेड़कीदौला एनएच-48 तक द्वारका एक्सप्रेसवे को एलिवेटेड के साथ स्थानीय वाहनों के लिए सड़क का प्रावधान किया गया है। हालांकि, द्वारका एक्सप्रेसवे के साथ सर्विस रोड का प्रावधान नहीं है, जिससे आसपास के लोग प्रयोग कर सकें। ऐसे में प्रदेश सरकार 15-15 किमी दोनों ओर सर्विस रोड का निर्माण करा रही है। योजना के अनुसार द्वारका एक्सप्रेसवे के साथ-साथ सेक्टर 81 से 115 तक यह सर्विस लेन बननी है। सात मीटर की यह लेन दोनों ओर बनाई जानी है। इस पर करीब 99 करोड़ रुपये खर्च होंगे। जीएमडीए ने सर्विस लेन बनाने का काम पिछले साल शुरू किया था। दिल्ली से गुरुग्राम की ओर से करीब 13 किमी सड़क निर्माण का कार्य पूरा हो गया है। अब इसे एलन मॉल से दिल्ली की ओर से बनाया जा रहा है। जीएमडीए प्रवक्ता ने बताया कि एक्सप्रेसवे के साथ दोनों ओर सर्विस लेन का काम चल रहा है। सर्विस रोड बनने से सेक्टर 102 , 103, 104, 105, 106, 109, 110, 111, 112 और 113 समेत अन्य सेक्टरों के लोगों को लाभ मिलेगा। इस दौरान मिसिंग लिंक को भी पूरा कराया जाएगा।
विज्ञापन


एनएचएआई ने अवैध रास्ते बंद कराए थे
द्वारका एक्सप्रेसवे के साथ कई बिल्डरों की परियोजनाएं आ रही हैं। ऐसे में अभी लोगों ने सीधे द्वारका एक्सप्रेसवे से अवैध तरीके से रास्ता बना लिया था। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने सभी रास्तों को बंद करा दिया था। इसके लिए एक्सप्रेसवे के साथ जेसीबी से खुदाई कर दी थी। साथ ही ऐसे लोगों को चेतावनी दी थी कि दोबारा ऐसा किया तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed