फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   306 new corona positive found in gurugram, highest cases till date

जिले में अब तक के सर्वाधिक 306 नए संक्रमित मिले

Sun, 06 Sep 2020 07:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2020 07:03 PM IST
विज्ञापन
306 new corona positive found in gurugram, highest cases till date
306 new corona positive found in gurugram, highest cases till date
गुरुग्राम। जिले में फिर से कोरोना संक्रमण ने रफ्तार पकड़ ली है। रविवार को अब तक के सर्वाधिक 306 नए मामले सामने आए। जबकि 140 मरीजों को स्वस्थ घोषित किया गया। राहत की बात है कि रविवार को संक्रमण के चलते किसी की मौत नहीं हुई।
विज्ञापन

जिले में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 13 हजार के आंकड़े को पार कर गई है जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1686 हो गई है, जिसमें से 1486 मरीज होम आइसोलेट हैं। अब तक कुल 13321 मरीज कोरोना संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं, जिसमें से 11498 मरीज कोरोना को मात देकर स्वस्थ भी हो चुके हैं। जबकि 137 की मौत हो चुकी है। इसमें से 96 मरीज पहले से ही किसी न किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित थे जबकि 41 मरीजों को पहले से कोई गंभीर बीमारी नहीं थी।
विज्ञापन

मालूम हो कि अगस्त के शुरुआती दो सप्ताह स्थिति काफी अच्छी थी। प्रतिदिन आने वाले मरीजों की संख्या 50 से भी कम रह गई थी लेकिन आज की स्थिति यह है कि प्रतिदिन 200 से भी ज्यादा नए मरीज सामने आ रहे हैं। कोरोना के बढ़ते मरीजों की संख्या पर सिविल सर्जन डॉ. वीरेंद्र यादव ने भी चिंता व्यक्त की है। नए मरीजों की संख्या बढ़ने के कारण मरीजों के स्वस्थ होने का अनुपात फिर से नीचे आना शुरू हो गया है। अब 87 फीसदी मरीज ही स्वस्थ हैं, जबकि एक सप्ताह पहले यह आंकड़ा 92 फीसदी से भी ज्यादा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जिले में 2546 लोगों की कोविड-19 की जांच की गई, जिसमें से 1803 लोगों की रैपिड एंटीजन और आरटीपीसीआर किट के जरिए जांच की गई। वहीं, 743 लोगों की निजी अस्पतालों व लैब में जांच की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed