{"_id":"682cbb92c7497c38e60184fc","slug":"30-of-patients-suffer-from-dehydration-due-to-drinking-less-water-gurgaon-news-c-24-1-knl1001-57982-2025-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: कम पानी पीने से बढ़े डिहाइड्रेशन के 30 प्रतिशत मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: कम पानी पीने से बढ़े डिहाइड्रेशन के 30 प्रतिशत मरीज
विज्ञापन
चिकित्सक बोले, रोज 8-10 गिलास पानी जरूरी
लू और गर्मी का दिखने रहा असर, ओपीडी में 2300 से अधिक मरीज पहुंचे
वरुण त्रिवेदी
गुरुग्राम। तापमान में लगातार हो रही वृद्धि अब साइबर सिटी के लोगों के स्वास्थ्य पर भारी पड़ने लगी है। बीते कई दिन से औसतन तापमान 40 से 43 डिग्री के बीच बना हुआ है। लू और गर्मी की वजह से डिहाइड्रेशन, उल्टी-दस्त के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। सरकारी व निजी अस्पतालों की ओपीडी में हर दिन पहुंच रहे मरीजों में करीब 30 फीसदी मरीज इन्हीं बीमारियों के हैं। डॉक्टरों का कहना है कि अभी तेज धूप, लू आदि से बचाव बेहद जरूरी है। रोज 8-10 गिलास पानी पीना बेहद आवश्यक है।
आमतौर पर दिन में निकलते वक्त लोगों द्वारा धूप से बचाव के उपाय नहीं किए जा रहे हैं। भरपूर पानी भी नहीं पीते, देर तक खाली पेट रहते हैं। इन वजहों से वे बहुत जल्दी डिहाइड्रेशन का शिकार हो रहे हैं। नागरिक अस्पताल की डॉ. काजल कुमुद के मुताबिक, गर्मी में पानी कम पीने और ज्यादा पसीना निकलने से शरीर में पानी और नमक का संतुलन बिगड़ जाता है। इससे कई तरह की समस्याएं होने लगती हैं। ऐसे में शरीर के तापमान को सामान्य रखने के लिए ज्यादा पानी पीना चाहिए। कम पानी पीने से डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ जाता है।
चिकित्सकों के अनुसार, अधिकांश लोग पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं पीते, जिससे शरीर में पानी की कमी हो जाती है। शरीर के डिहाइड्रेशन के संकेतों को समय रहते नहीं पहचानने के कारण लोग अपनी दिनचर्या में कोई बदलाव नहीं करते और स्थिति गंभीर होने पर ही अस्पताल पहुंचते हैं। कुछ लोग चक्कर खाकर गिर भी रहे हैं, जिससे सिर में चोट लगने जैसी घटनाएं सामने आ रही हैं।
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल के डॉ. मनीष राठी ने बताया कि ओपीडी में आने वाले ज्यादातर मरीज डिहाइड्रेशन से पीड़ित हैं। इन मरीजों को अत्यधिक प्यास लगना, मुंह सूखना, ब्लड प्रेशर में उतार-चढ़ाव, पेशाब कम आना, सिरदर्द, कमजोरी और चक्कर आने जैसी समस्याएं हो रही हैं। कुछ मरीजों में डायरिया, बुखार, एलर्जी और संक्रामक रोगों के लक्षण भी पाए जा रहे हैं।
बचाव के उपाय
- दिनभर में कम से कम 8-10 गिलास पानी जरूर पीएं।
- शरीर में आवश्यक लवण बनाए रखने के लिए ओआरएस, नींबू पानी और नारियल पानी पिएं।
- गर्मी में तरबूज, खीरा, संतरा और मौसमी जैसे फलों का सेवन करें, जो शरीर को ठंडक पहुंचाते हैं।
- हल्का और पौष्टिक भोजन करें।
- तेज धूप में जाने से बचें। अगर जाना हो तो छतरी या टोपी का इस्तेमाल करें।
-- --
बॉक्स...
हीट वेव का बढ़ा खतरा
गुरुग्राम। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं उपायुक्त अजय कुमार ने लोगों से अपील की है कि भीषण गर्मी व लू से बचने के लिए सावधानी बरतें और प्रशासन द्वारा जारी एडवाइजरी का पालन करें। उन्होंने कहा कि धूप में घूमने वाले, खिलाड़ी, बच्चे, बुजुर्ग व बीमार व्यक्तियों को लू लगने का खतरा अधिक होता है, इसलिए एहतियात जरूरी है। लोगों को सलाह दी है कि मौसम से संबंधित समाचारों पर नजर रखें। दोपहर 12 से 3 बजे तक धूप में निकलने से बचें। नंगे पांव बाहर न जाएं व बच्चों को वाहन में अकेला न छोड़ें। बुजुर्गों की विशेष देखभाल करें, दिन में दो बार उनकी जांच करें व उन्हें ठंडक देने की कोशिश करें। पालतू जानवरों को छाया में रखें, साफ पानी उपलब्ध कराएं व गर्म सतह पर न टहलाएं। डीसी ने लोगों से आग्रह किया कि सावधानी अपनाकर हीट वेव से स्वयं को और दूसरों को सुरक्षित रखें।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
तेज धूप से सड़कों पर पसरा सन्नाटा, लू से परेशान लोग
गुरुग्राम। लगातार बढ़ रही तेज धूप व गर्मी से लोगों का हाल बेहाल हो गया है। वहीं, इस बीच लू का असर सड़कों पर दिखने लगा है। लू के कारण लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। बढ़ रही गर्मी के बीच मंगलवार को अधिकतम तापमान 41.9 डिग्री रहा। हालांकि, मौसम विभाग के अनुसार हवाओं का रुख बदलने से आज कुछ राहत मिल सकती है। तेज धूप ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। दोपहर के समय में लोगों का बाहर निकलना दूभर हो गया है। स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा एडवाइजरी जारी की गई है। जबकि सुबह 10 बजे के बाद तेज धूप का असर परेशान करने लगता है, जिसके कारण घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। तेज गर्म हवाओं के कारण दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा नजर आने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो से तीन दिनों में तापमान में वृद्धि देखने को मिलेगी। अधिकतम तापमान 43 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रहने की संभावना है। संवाद