फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   30 acres of land marked in Sector-36 for heliport

Gurugram News: हेलीपोर्ट के लिए सेक्टर-36 में 30 एकड़ जमीन चिह्नित

Wed, 21 May 2025 11:20 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 21 May 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
30 acres of land marked in Sector-36 for heliport
300 मीटर का रनवे, छह लैंडिंग स्पॉट, हैंगर और 100 यात्रियों की क्षमता वाला होगा टर्मिनल
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। प्रदेश के लोगों को जल्द ही हेलिकॉप्टर टैक्सी सेवा मिलनी शुरू हो जाएंगी। गुरुग्राम में प्रस्तावित हेलीपोर्ट तैयार करने के लिए राज्य सरकार ने तेजी से काम शुरू कर दिया है। इसके लिए सेक्टर-36 में करीब 30 एकड़ जमीन चिह्नित कर ली गई है।

यह जमीन फिलहाल हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम (एचएसआईआईडीसी) के पास है। जिसे हरियाणा एयर पोर्ट्स डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (एचएडीसी ) को हस्तांतरित किया जाएगा। हरियाणा सरकार की यह महत्वाकांक्षी परियोजना गुरुग्राम को उत्तरी भारत का प्रमुख हेलीकॉप्टर हब बनाने की दिशा में है। हेलीपोर्ट में 300 मीटर का रनवे, छह लैंडिंग स्पॉट, हैंगर, रखरखाव और मरम्मत सुविधाएं और 100 यात्रियों की क्षमता वाला टर्मिनल होगा।
विज्ञापन

सोमवार को एचएडीसी सचिव एवं कमिश्नर अमनीत पी. कुमार ने दोनों विभागों के अधिकारियों के साथ हेलीपोर्ट के प्रस्तावित स्थल का दौरा किया। उन्होंने भूमि की स्थिति का आकलन किया व अधिकारियों के साथ आधारभूत संरचना विकास एवं परियोजना से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

द्वारका एक्सप्रेसवे के पास स्थित यह हेलीपोर्ट नोएडा, भिवानी जैसे औद्योगिक क्षेत्रों और मेट्रो सुविधाओं से जुड़ेगा। इससे दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विमानन यातायात कम होगा। साल 2021 में शुरू हुई इस का एचएडीसी और एचएसआईडीसी के अलावा पवन हंस नोडल एजेंसी के रूप में संभाव्यता अध्ययन कर रही है।

एचएसआईआईडीसी के डीजीएम अरुण कुमार गर्ग ने बताया कि सोमवार को एचएडीसी की कमिश्नर अमनीत पी. कुमार प्रस्तावित साइड का दौरा किया गया था। सेक्टर-36 में हमारे पास 144 एकड़ जगह बची हुई है। करीब 30 एकड़ जमीन ट्रांसफर की जानी है। सरकार को इसका फैसला लेना है।

-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed