{"_id":"5fd3aec48ebc3e3b8745dbdb","slug":"296-infected-with-corona-3-patients-dead-gurgaon-news-noi5534024185","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से 296 संक्रमित, 3 मरीजों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से 296 संक्रमित, 3 मरीजों की मौत
विज्ञापन
गुरुग्राम। शहर में शुक्रवार को 296 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई, जबकि 3 मरीजों की मौत भी हुई। इसी के साथ मृतकों का आंकड़ा अब बढ़कर 328 पर पहुंच गया है, जिसमें से 256 पहले से ही विभिन्न बीमारियों से जूझ रहे थे। पिछले दो सप्ताह के दौरान कोरोना संक्रमण के मामले में जिले के हालात में काफी सुधार आया है। अब तो रोज मिलने वाले नए मरीजों के मुकाबले स्वस्थ होने वालों की संख्या कहीं ज्यादा रहती है।
जिले में शुक्रवार को 296 नए मरीज मिले, तो दोगुने से भी ज्यादा 644 मरीजों को स्वस्थ घोषित किया गया। इसी के साथ अब सक्रिय मरीजों की संख्या करीब तीन सप्ताह बाद ढाई हजार से भी नीचे आ गई है। इस समय जिले में कोरोना के 2364 सक्रिय मरीज हैं, जिसमें से 2155 मरीज होम आइसोलेट हैं व अन्य मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं। अब तक कोरोना की चपेट में 54054 लोग आ चुके हैं, जिसमें से 51362 मरीज स्वस्थ भी हो चुके हैं। जिले में स्वस्थ होने वालों की संख्या जिस तेजी से बढ़ रही है, उसी अनुपात में सक्रिय मरीजों का आंकड़ा भी घट रहा है तो रिकवरी रेट भी बढ़ रहा है।
हालांकि, रिकवरी रेट बढ़ने के साथ ही एक बार फिर से जांच की गति मंद पड़ने लगी है। जिले में शुक्रवार को 4519 लोगों की कोविड जांच की गई, जिसमें से 4098 लोगों की आरटी-पीसीआर व 421 लोगों की एंटीजन किट के जरिये जांच की गई। आंकड़ों पर गौर करें तो पिछले तीन सप्ताह के अंदर रिकॉर्ड संख्या में डेढ़ लाख से ज्यादा लोगों की कोविड जांच की गई तो वहीं मास्क न लगाने वालों के चालान भी किए गए। इसमें से पिछले दिनों दो दिन में ही 35 हजार से ज्यादा जांच की गई, जिसका नतीजा यह है कि संक्रमितों की तेजी से पहचान हो पाई।