{"_id":"65244f162b1f3993310d3814","slug":"26-new-buses-will-hit-the-roads-soon-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-15978-2023-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: जल्द सड़कों पर उतरेंगी 26 नई बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: जल्द सड़कों पर उतरेंगी 26 नई बसें
विज्ञापन
आरटीए कार्यालय में रजिस्ट्रेशन नंबर की प्रक्रिया जारी, सफर होगा आसान
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। गुरुग्राम डिपो में खड़ी 26 नई बसें जल्द ही अलग-अलग रूटों पर यात्रियों की सेवा में संचालित होंगी। बीएस-6 नई बसों की पासिंग को लेकर आरटीए कार्यालय में फाइल पहुंच चुकी है। बसों के रजिस्ट्रेशन नंबर जारी करने की प्रक्रिया चल रही हैं। बसों के नंबर मिलते ही लोकल रूटों पर संचालन शुरू किया जाएगा।
डिपो प्रबंधन की ओर से रूटों का आकलन किया जा रहा है। जिस रूट पर बसों की संख्या कम है या फिर यात्रियों की संख्या ज्यादा होने पर बसें बढ़ाने की दरकार है, उन रूटों पर बसों को चलाया जाएगा। बता दें कि बीएस-6 नई बसें दो माह पहले धारूहेड़ा स्थित टाटा कंपनी के प्लांट से गुरुग्राम बस डिपो आ गई थी। लेकिन इंश्योरेंस सहित अन्य दस्तावेज और पासिंग नहीं होने के कारण इन बसों का संचालन शुरू नहीं किया जा सका था।
अब बसों के दस्तावेज पूरे करके पासिंग की प्रक्रिया चल रही है। ऐसे में जल्द ही नई बसों के रजिस्ट्रेशन नंबर मिलने की उम्मीद है। सोमवार को गुरुग्राम बस डिपो के कर्मचारी बसों की पासिंग के लिए आरटीए कार्यालय गए थे। लेकिन साइट नहीं चलने के कारण पासिंग कार्य बाधित रहा।
विज्ञापन
नई बसों का संचालन शुरू होने के बाद गुरुग्राम डिपो के बेडे़ में रोडवेज बसों की संख्या 170 हो जाएगी। बसों की संख्या बढ़ने से रूटों पर यात्रियों को सुविधा होगी। नई बसों को फिलहाल गुरुग्राम डिपो से लोकल रूटों व दूसरे जिलों के रूटों पर चलाया जाएगा। बसों में कोई कमी नहीं मिली तो इनको लंबे रूटों पर भी भेजा जा सकता है।
नई बसों की पासिंग की प्रक्रिया चल रही है। बसों की फाइल आरटीए कार्यालय में भेजी गई है। जिन बसों के रजिस्ट्रेशन नंबर मिल जाएंगे, उन्हें रूटों पर भेजा जाएगा। रूटों पर बसों की संख्या बढ़ने से यात्रियों को सुविधा होगी। - प्रदीप अहलावत, महाप्रबंधक, गुरुग्राम बस डिपो